Maharashtra School Reopen: महाराष्ट्र में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने दी जानकारी
महाराष्ट्र में 24 जनवरी, 2022 से स्कूल खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। पहली से बारहवीं कक्षा के साथ नर्सरी के बच्चों के लिए भी स्कूल खुलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में 24 जनवरी, 2022 से स्कूल खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के स्कूल खोलने के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। गुरुवार को शिक्षा मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 24 जनवरी, 2022 से पहली से बारहवीं कक्षा के स्कूल कोरोना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया है नर्सरी कक्षाओं के स्कूल भी खोले जाएंगे। इससे पहले राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद स्कूलों को 15 फरवरी, 2022 तक बंद करने का फैसला लिया गया था।
इस फैसले को कुछ दिन बाद से ही राज्य के अभिभावकों ने सरकार से मांग की थी कि बच्चों की शिक्षा का बहुत नुकसान हो रहा है। शारीरिक माध्यम से कक्षाओं के संचालन में बच्चों को काफी जानकारी मिलती है। ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था में इंटरनेट की कमी के कारण कई बार कक्षाओं के संचालन में रुकावट भी आती है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद स्कूलों व कॉलेजों को खोलने की अभिभावकों ने मांग की थी। इस मामले में सरकार के मंत्री व अधिकारी लगातार कोरोना के मामलों पर नजर बनाए हुए थे।
स्कूल खोलने का भेजा था प्रस्ताव
महाराष्ट्र में स्कूल खोलने का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने मुख्यमंत्री के पास बुधवार को भेजा था। उन्होंने कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते विशेषज्ञों के साथ राय लेते हुए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा कि कोरोना के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर बच्चों के स्कूलों को खोला जाए। इसमें बड़ी कक्षाओं के साथ छोटी कक्षाओं के स्कूलों को भी खोलने की बात शामिल थी। वहीं, स्कूल खुलने की बात से 12वीं के कई छात्र भी खुश हैं। राज्य में 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
भीड़भाड़ इकट्ठा ना करें लोग
विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा है। लोगों से कहा गया है कि वह शारीरिक दूरी बनाए रखें और मुंह पर मास्क लगाते रहें। सार्वजनिक स्थलों में भीड़ इकट्ठा न होने दें। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 43,697 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज हुए थे। वहीं, 46,591 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे।
कमेंट
कमेंट X