Maharashtra NMMS Result: महाराष्ट्र एनएमएमएस का रिजल्ट जारी, सफल विद्यार्थियों को मिलेंगे हर वर्ष 12,000 रुपये
Maharashtra NMMS Result 2026: महाराष्ट्र एनएमएमएस का रिजल्ट जारी हो चुका है। चयनित छात्रों को अपने स्कूल में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रिजल्ट देखने का तरीका नीचे बताया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra NMMS Result 2026: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट mscenmms.in या mscepune.in पर जाकर अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
एनएमएमएस, यानी नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा कक्षा 8 के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, ताकि वे माध्यमिक स्तर पर पढ़ाई जारी रख सकें।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या विवरण होंगे?
छात्रों को अपने रिजल्ट में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए। स्कोरकार्ड में सामान्यतः निम्नलिखित विवरण होते हैं:
- छात्र का नाम और रोल नंबर
- स्कूल का नाम और कोड
- MAT (मेंटल एबिलिटी टेस्ट) में प्राप्त अंक
- SAT (स्कोलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट) में प्राप्त अंक
- कुल अंक और कट-ऑफ अंक
- राज्य या जिला स्तर की रैंक
- चयन स्थिति (Selected/Not Selected)
एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना की प्रमुख बातें
यह योजना शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत चलाई जाती है। इसका उद्देश्य कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करना है।
- छात्रवृत्ति राशि: चयनित छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12,000 रुपये (1,000 रुपये प्रतिमाह) दिए जाएंगे।
- पात्रता: विद्यार्थी ने कक्षा 7 में कम से कम 55% अंक हासिल किए हों।
- आय: अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 रुपये लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- चयन कोटा: महाराष्ट्र में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 11,682 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
रिजल्ट के बाद क्या?
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को अपने स्कूल में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में पाने के लिए अभिभावक के साथ संयुक्त बैंक खाता खोलकर उसे आधार से लिंक कराना जरूरी है। भुगतान पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के माध्यम से किया जाएगा।
महाराष्ट्र एनएमएमएस का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mscenmms.in या mscepune.in पर जाएं।
- होमपेज पर Maharashtra NMMS Result 2026 या NMMS Merit List 2025-26 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यदि लॉगिन पेज खुले तो सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करें।
- स्क्रीन पर अपना रिजल्ट और अंक देखें।
- भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
कमेंट
कमेंट X