Maharashtra NEET PG 2024: महाराष्ट्र नीटी पीजी के लिए पंजीकरण का अंतिम दिन, कल तक शुल्क का करें भुगतान
Maharashtra NEET PG 2024: महाराष्ट्र नीट पीजी में प्रवेश के पहले राउंड की काउंसलिंग में पंजीकरण का आखिरी दिन है। वहीं पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के पास कल तक शुल्क जमा करने का समय दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra NEET PG 2024: महाराष्ट्र स्ट्रेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल आज 16 अक्तूबर को महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग की पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को नीट पीजी में प्रवेश लेना है, वे इसके लिए आज ही आवेदन करें। योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण शुल्क भुगतान के लिए 17 अक्तूबर तक का समय है। महाराष्ट्र नीट पीजी 2024 काउंसलिंग 50 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों के आवंटन के लिए आयोजित की जा रही है। महाराष्ट्र के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 4,784 एमडी, एमएस और परास्नातक डिप्लोमा सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित हो रही है।
पंजीकरण शुल्क
महाराष्ट्र नीट पीजी के आवेदकों को 3,000 रुपये की गैर वापसी योग्य फीस का भुगतान करना होगा। आरक्षण के बिना सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आवेदन करने वालों के लिए 25,000 रुपये की जमा राशि की जरूरत होगी।| श्रेणी | शुल्क विवरण (रुपये) |
|---|---|
| गैर वापसी योग्य फीस | 3000 |
| सरकारी मेडिकल कॉलेजों में (आरक्षण के बिना) | 25,000 |
| कोटा के माध्यम से आवेदन करने वाले | 12,500 |
| सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों में आवेदन करने वाले | 1,00,000 |
आवश्यक दस्तावेज
दस्तावेज़ सत्यापन या प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित संस्थानों में ले जाने वाले दस्तावेजों की सूची निम्न है।- महाराष्ट्र NEET PG 2024 काउंसलिंग के लिए विधिवत भरे गए आवेदन पत्र की प्रति
- NEET PG 2024 परिणाम / स्कोरकार्ड
- नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
- वैध फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड /ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / पासपोर्ट)
- राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र/पासपोर्ट/स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (कक्षा 10 या कक्षा 12)
- एमबीबीएस डिग्री
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र, जिसमें यह उल्लेख हो कि अभ्यर्थी ने निर्धारित तिथि के भीतर अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली है। एमसीआई/एसएमसी द्वारा जारी स्थायी / अनंतिम पंजीकरण प्रमाणपत्र।
- जिस संस्थान से अभ्यर्थी ने एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है, उसके प्रमुख से प्रमाण पत्र जिसमें यह उल्लेख हो कि संस्थान एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त है।
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र
- महाराष्ट्र पीजी मेडिकल काउंसलिंग 2024 के आवेदन शुल्क की रसीद
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- चिकित्सा विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) ।
कमेंट
कमेंट X