फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra medical college suggests course in Covid-19 management

कोरोना : इस मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा कोरोना रोकथाम और प्रबंधन कोर्स

Fri, 14 May 2021 05:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 14 May 2021 05:45 PM IST
सार

- कोरोना रोकथाम और प्रबंधन में सर्टिफिकेट कोर्स का प्रस्ताव।
-औरंगाबाद गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज ने रखा है प्रस्ताव

विज्ञापन
Maharashtra medical college suggests course in Covid-19 management
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए औरंगाबाद गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज ने हाल ही में राज्य द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों में कोरोना रोकथाम और प्रबंधन में सर्टिफिकेट कोर्स का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव चिकित्सा शिक्षा सचिव, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशक एवं महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भेजा गया है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: 12वीं परीक्षा रद्द करने को लेकर सीबीएसई ने कही ये बड़ी बात
विज्ञापन



औरंगाबाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ कनबाला येलिकर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस कोर्स के जरिए अस्पतालों को आवश्यक श्रमशक्ति की आपूर्ति होगी और यह कोर्स इलाज सुविधाओं में डॉक्टरों की निरंतरता प्रदान करने में मदद करेगा। यह छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स एमबीबीएस, होमोपैथी, आर्युवेद और दंत चिकित्सा स्नातक में प्रस्तावित किया गया है। दरअसल, इस वक्त सभी डॉक्टर कोरोना वायरस के इलाज में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोर्स के प्रस्ताव में यह बात भी कही गई है कि कोरोना के इस वक्त में अस्पतालों और उनके प्रबंधन की स्थिति को उजागर किया है। हालांकि, अभी यह कोर्स शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए सिर्फ अभी प्रस्ताव गया है और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह कोर्स शुरू हो सकता है। अगर यह कोर्स शुरू होता है तो यह अपने तरह का पहला कोर्स होगा जो कोरोना से रोकथाम और प्रबंधन के गुण सिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed