फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra HSC Result 2020: know about 12th class result update

Maharashtra HSC Result 2020: शिक्षा मंत्री ने बताया कब आएगा परिणाम

Tue, 02 Jun 2020 09:26 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 02 Jun 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra HSC Result 2020: know about 12th class result update
maharashtra hsc result 2020

महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2020: महाराष्ट्र ने 12वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित की थीं। आमतौर पर महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHSE मई के माह में परिणाम घोषित कर देता है पर इस बार बोर्ड को देरी हुई। हाईकोर्ट ने बोर्ड से महाराष्ट्र HSC, SSC परिणाम 2020 की घोषणा 10 जून तक करने को कहा था। लेकिन अब सूत्रों से पता चला है कि परिणामों में अब भी देरी हो सकती है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि परिणामों के घोषित होने में अब भी देरी हो सकती है। यानि परिणाम 10 जून को जारी नहीं होंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि महामारी फैलने के कारण बोर्ड द्वारा लंबे इंतजार के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया एक महीने देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन


महाराष्ट्र बोर्ड ने एसएससी यानि 10वीं के लिए हाल ही में भूगोल परीक्षा रद्द कर दी है। बता दें कि 10वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को ज्योग्राफी विषय के पेपर के लिए औसत अंक दिए जाएंगे। यह घोषणा महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, MSBSHE ने बुधवार, 27 मई, 2020 को की है। यह परीक्षा 23 मार्च को आयोजित होने वाली थी लेकिन देश में लॉकडाउन के कारण इस परीक्षा को बोर्ड ने रद्द कर दिया।  इस साल 17 लाख से अधिक छात्र एसएससी (Secondary School Certificate- SSC) परीक्षा में बैठे थे। इन परीक्षाओं को 3 से 23 मार्च, 2020 के बीच निर्धारित किया गया था। वहीं वोकेशन विषयों के पेपर का आयोजन 24 मार्च से 4 अप्रैल तक किया जाना था। लेकिन राज्य में लॉकडाउन के कारण ये परीक्षाएं अपने समय पर संपन्न नहीं हो पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed