{"_id":"685ff52f810589765e08ec44","slug":"maharashtra-fyjc-allotment-first-admission-list-released-6-92-lakh-students-allotted-colleges-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra FYJC Allotment: महाराष्ट्र एफवाईजेसी प्रवेश की पहली सूची जारी; 6.92 लाख स्टूडेंट्स को मिला कॉलेज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maharashtra FYJC Allotment: महाराष्ट्र एफवाईजेसी प्रवेश की पहली सूची जारी; 6.92 लाख स्टूडेंट्स को मिला कॉलेज
Sat, 28 Jun 2025 07:35 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:35 PM IST
सार
Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 की CAP राउंड 1 लिस्ट जारी हो गई है। कुल 6,92,681 छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया है, जिसमें से 6,32,194 छात्रों को सामान्य प्रवेश प्रक्रिया के तहत और 60,487 छात्रों को कोटा के तहत एडमिशन मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra FYJC CAP Round 1 Allotment List 2025: महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने FYJC यानी फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (कक्षा 11) एडमिशन के लिए CAP राउंड 1 की एलॉटमेंट लिस्ट 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। कुल 6,92,681 छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया गया है, जिसमें से 6,32,194 छात्रों को सामान्य प्रवेश प्रक्रिया के तहत और 60,487 छात्रों को कोटा के तहत एडमिशन मिला है।
छात्र अपना अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए mahafyjcadmissions.in वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन नंबर डालकर लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्र अपना अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए mahafyjcadmissions.in वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन नंबर डालकर लॉगिन कर सकते हैं।
FYJC स्ट्रीम वाइज एडमिशन डेटा: साइंस सबसे ज्यादा पसंद
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, FYJC में सबसे ज्यादा 3,42,801 छात्रों ने साइंस स्ट्रीम को चुना। इसके बाद 1,49,791 ने आर्ट्स और 1,39,602 ने कॉमर्स स्ट्रीम को प्राथमिकता दी। टॉप 3 प्राथमिकता क्रम में साइंस का दबदबा साफ देखा गया।
| स्ट्रीम | कुल एलॉटेड छात्र |
|---|---|
| साइंस | 3,42,801 |
| आर्ट्स | 1,49,791 |
| कॉमर्स | 1,39,602 |
CAP Round 1 के लिए अगला कदम: कब करें एडमिशन कन्फर्म?
CAP राउंड 1 के तहत जिन छात्रों को कॉलेज एलॉट हुआ है, उन्हें 30 जून से 7 जुलाई 2025 तक अपने एडमिशन को ऑनलाइन या संबंधित कॉलेज में जाकर कन्फर्म करना होगा।
CAP Round 1 Preference Wise Breakdown: टॉप 10 पसंद
| प्राथमिकता | आर्ट्स | कॉमर्स | साइंस | कुल एलॉटमेंट |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 1,35,620 | 82,594 | 2,39,627 | 4,57,841 |
| 2 | 8,175 | 19,690 | 49,234 | 77,099 |
| 3 | 2,783 | 11,535 | 22,583 | 36,901 |
| 4 | 1,351 | 7,944 | 12,594 | 21,889 |
| 5 | 783 | 5,831 | 7,581 | 14,195 |
| 6 | 439 | 4,125 | 4,273 | 8,837 |
| 7 | 295 | 3,063 | 2,829 | 6,187 |
| 8 | 148 | 2,140 | 1,858 | 4,146 |
| 9 | 114 | 1,548 | 1,291 | 2,953 |
| 10 | 83 | 1,132 | 931 | 2,146 |
| कुल | 1,49,791 | 1,39,602 | 3,42,801 | 6,32,194 |
विज्ञापन
विज्ञापन
FYJC Quota Wise Admission 2025: किस कोटे से कितनों को मिला एडमिशन?
राज्य सरकार ने इन-हाउस कोटा नीति में संशोधन करते हुए अब एक ही शैक्षणिक संस्था द्वारा संचालित स्कूलों को 10% तक कोटे का लाभ दिया है। मुंबई शहर, उपनगर और ठाणे को एक यूनिट माना गया है।
| कोटा प्रकार | एडमिटेड छात्र | कुल आवेदक |
|---|---|---|
| मैनेजमेंट कोटा | 7,756 | 32,953 |
| इन-हाउस कोटा | 26,521 | 64,477 |
| अल्पसंख्यक कोटा | 26,210 | 47,795 |
| कुल | 60,487 | 1,45,225 |
कमेंट
कमेंट X