{"_id":"685d144c6873a5bb4f0a435d","slug":"maharashtra-fyjc-admission-2025-first-allotment-list-releasing-today-check-step-by-step-process-here-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra FYJC Admission 2025: आज आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maharashtra FYJC Admission 2025: आज आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें चेक
Thu, 26 Jun 2025 03:05 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:05 PM IST
सार
Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र FYJC एडमिशन की पहली अलॉटमेंट लिस्ट आज 26 जून को शाम 5 बजे जारी होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Maharashtra FYJC Admission 2025
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से FYJC यानी फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन 2025 के तहत CAP राउंड 1 की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज 26 जून 2025 को शाम 5 बजे जारी की जा सकती है।
छात्र इस लिस्ट को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर लॉग इन कर सकते हैं। इस लिस्ट में उन्हें यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कौन-सा जूनियर कॉलेज अलॉट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र इस लिस्ट को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर लॉग इन कर सकते हैं। इस लिस्ट में उन्हें यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कौन-सा जूनियर कॉलेज अलॉट हुआ है।
विज्ञापन
इस साल से नया क्या है?
इस वर्ष पहली बार राज्य भर में केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) लागू की गई है। अब छात्र एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरे महाराष्ट्र के किसी भी जूनियर कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बन गई है।
विज्ञापन
आज क्या-क्या होगा जारी?
- CAP राउंड 1 की जूनियर कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट
- छात्रों को लॉग इन के माध्यम से अलॉटेड कॉलेज की डिटेल्स दिखेगी
- कट-ऑफ लिस्ट भी आज ही आएगी
- अलॉटेड छात्रों की पब्लिक लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी
Trending Videos
एडमिशन की अगली प्रक्रिया
27 जून से 3 जुलाई 2025 तक सभी चयनित छात्र अपने आवंटित कॉलेज में जाकर आवश्यक दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराएंगे और तयशुदा एडमिशन फीस जमा करेंगे। यह चरण आवश्यक है ताकि सीट की पुष्टि हो सके और छात्र का प्रवेश सुरक्षित हो जाए। इसके बाद, जिन कॉलेजों में सीटें बची होंगी, उनकी जानकारी 5 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी, ताकि अगले राउंड की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
कितने कॉलेज और सीटें शामिल हैं इस बार?
इस वर्ष महाराष्ट्र FYJC एडमिशन 2025 के तहत कुल 9,435 जूनियर कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूल ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन संस्थानों में कुल 21,23,040 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 18,97,526 सीटें केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के अंतर्गत आती हैं, जबकि शेष 2,25,514 सीटें विभिन्न कोटा (जैसे – खेल, दिव्यांग, अल्पसंख्यक आदि) के तहत आरक्षित रखी गई हैं।
कैसे चेक करें FYJC पहली मेरिट लिस्ट 2025?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
- होमपेज 'FYJC First Allotment List 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक हो तो Login ID और Password दर्ज करें।
- मेरिट लिस्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X