फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra education dept plans to provide online content to students through mobile app, TV and radio

लॉकडाउन: महाराष्ट्र में विद्यार्थियों को मोबाइल एप, टीवी और रेडियो से पढ़ाने की तैयारी

Tue, 07 Apr 2020 07:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra education dept plans to provide online content to students through mobile app, TV and radio
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र शिक्षा विभाग दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान मोबाइल एप, टीवी और रेडियो के जरिए पठन सामग्री पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन 15 अप्रैल से पहले चरण के तौर पर सूबे के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों तक ऑनलाइन मीडियम मोबाइल एप, टीवी और रेडियो के जरिए पठन सामग्री पहुंचाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। स्कूल और कॉलेज सभी बंद हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।

विज्ञापन

 

ऐसे में कई राज्य विद्यार्थियों तक फ्री में ऑनलाइन माध्यम के जरिए पठन सामग्री पहुंचाने में लगे हुए हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई में बाधा न पैदा हो। ऐसे में अब महाराष्ट्र शिक्षा विभाग भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले बिहार शिक्षा बोर्ड भी आठवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थयों को रेडियो के जरिए पढ़ाने की बात कह चुका है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस: बिहार में रेडियो से पढ़ेंगे आठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में कुछ दिनों में आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक पाठ्यक्रम रेडियो के जरिए शुरू कराया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस बात की घोषणा की है। परिषद का कहना है कि  लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद विद्यार्थी आने वाले दिनों में रेडियो के जरिए अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू किया जा सके। महाराष्ट्र में प्रथम चरण के तहत  शिक्षा विभाग मई तक के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन अपलोड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed