फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board Result 2020: Assessment of MSBSHSE SSC, HSC Board exam 2020 papers further delayed

महाराष्ट्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में फिर हुई देरी

Thu, 16 Apr 2020 03:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 16 Apr 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Board Result 2020: Assessment of MSBSHSE SSC, HSC Board exam 2020 papers further delayed
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से महाराष्ट्र में एचएससी और एसएससी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि मूल्यांकन के कार्य में देरी के साथ ही रिजल्ट में भी देरी हो सकती है। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई साधन नहीं है कि कॉपियों को मूल्यांकन के लिए परीक्षकों के पास भेजा जाए। लॉकडाउन की वजह से सूबे में परिवहन व्यवस्था बाधित है और ऐसे में न ही शिक्षकों के पास स्कूल पहुंचने और न ही कॉपियों को अपने घर ले जाकर उनका मूल्यांकन करने का कोई विकल्प है। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग का मानना है कि ऐसे में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अब लॉकडाउन खुलने के बाद ही शुरू किया जा सकता है। शिक्षा विभाग का कहना है कि कॉपियों का मूल्यांकन कार्य जारी रखने के लिए विभाग ने एचएससी और एसएससी परीक्षकों को कॉपियां घर ले जाने की अनुमति दी थी, लेकिन सार्वजनिक परिवहन सेवाएं निलंबित होने की वजह से शिक्षकों के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं बचा कि वो कॉपियों को अपने घर ले जा सकें।
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए शिक्षकों के पास कॉपियां नहीं पहुंची हैं। ऐसे में मूल्यांकन का कार्य लॉकडाउन खुलने के बाद ही हो सकता है। महाराष्ट्र में 14 अप्रैल से कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन लॉकडाउन बढ़ने की वजह से यह स्थगित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed