फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra Board Class 12 Chemistry Paper Leak Suspected in Nagpur, Police Launch Probe

Maharashtra Board: परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर सर्कुलेट हुआ केमिस्ट्री का पेपर; संदिग्ध लीक की जांच जारी

Sat, 21 Feb 2026 02:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Feb 2026 02:40 PM IST
सार

Maharashtra Board 12th Paper Leak: क्लास 12 के केमिस्ट्री के क्वेश्चन पेपर के सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सर्कुलेट होने के बाद पुलिस एक संदिग्ध लीक की जांच कर रही है। मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Board Class 12 Chemistry Paper Leak Suspected in Nagpur, Police Launch Probe
Paper Leak - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Maharashtra 12th Chemistry Paper Leak: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले कथित तौर पर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने का मामला सामने आया है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी है। मामला नागपुर का है जहां क्लास 12 के केमिस्ट्री के क्वेश्चन पेपर के सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सर्कुलेट होने के बाद पुलिस एक संदिग्ध लीक की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कैसे आया मामला पकड़ में?

यह घटना बुद्धवार की है। एक हाई स्कूल एग्जामिनेशन सेंटर पर इस गड़बड़ी का पता तब चला जब एक लड़की के बार-बार वॉशरूम जा रही थी। छात्रा के बार-बार शौचालय जाने से पर्यवेक्षकों को संदेह हुआ। तलाशी के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया। फोन की जांच में सामने आया कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र एक व्हाट्सऐप समूह में साझा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसी समूह में संभावित उत्तर भी भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य विद्यार्थी से की जा रही पूछताछ

छात्रा के बयान के आधार पर एक अन्य विद्यार्थी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़ा व्यक्ति पैसे लेकर प्रश्नपत्र साझा करने में शामिल हो सकता है।

इस मामले में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed