फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MAHA TET 2024 admit card released at mahatet.in; exam on November 10, check exam pattern

MAHA TET Exam 2024: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, 10 नवंबर को होगा एग्जाम

Sat, 02 Nov 2024 11:56 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 02 Nov 2024 11:56 AM IST
सार

MAHA TET 2024 Admit Card:  महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने आज महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।10 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MAHA TET 2024 admit card released at mahatet.in; exam on November 10, check exam pattern
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

MAHA TET 2024 Admit Card: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने आज 2 नवंबर को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (mahatet.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का पूरा नाम, जन्म तिथि, लिंग, वर्ग, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि और समय परीक्षा की अवधि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता और परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश दिए होंगे।

विज्ञापन

परीक्षा तिथि और समय
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों को पेपर। उत्तीर्ण करना आवश्यक है, जबकि कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पेपर 2 उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी (mahatet.in) पर जाएं
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड प्रदान करें
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा। 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed