MAHA TET Exam 2024: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्र, 10 नवंबर को होगा एग्जाम
MAHA TET 2024 Admit Card: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने आज महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।10 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MAHA TET 2024 Admit Card: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने आज 2 नवंबर को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (mahatet.in) पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का पूरा नाम, जन्म तिथि, लिंग, वर्ग, रोल नंबर और पंजीकरण संख्या परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि और समय परीक्षा की अवधि, परीक्षा केंद्र का नाम और पता और परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश दिए होंगे।
परीक्षा तिथि और समय
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों को पेपर। उत्तीर्ण करना आवश्यक है, जबकि कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पेपर 2 उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
परीक्षा पैटर्न
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी (mahatet.in) पर जाएं
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड प्रदान करें
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X