{"_id":"679991f399603504620bfdea","slug":"maha-kumbh-delhi-university-students-will-get-an-internship-opportunity-will-learn-tricks-of-journalism-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maha kumbh: महाकुंभ में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका; पत्रकारिता का सीखेंगे गुर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maha kumbh: महाकुंभ में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका; पत्रकारिता का सीखेंगे गुर
Wed, 29 Jan 2025 07:58 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 29 Jan 2025 07:58 AM IST
सार
Maha kumbh: दो फरवरी से 26 फरवरी तक होने वाली इस इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को महाकुंभ की भव्यता एवं सुंदरता पर रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करने व ड्रॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University
- फोटो : University Of Delhi
विस्तार
Maha kumbh: दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अगले माह महाकुंभ पर इंटर्नशिप का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ और एबीवीपी के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए मीडिया एवं सोशल मीडिया इंटर्नशिप आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
दो से 26 फरवरी तक होगी इंटर्नशिप
दो फरवरी से 26 फरवरी तक होने वाली इस इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को महाकुंभ की भव्यता एवं सुंदरता पर रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करने व ड्रॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए प्रसिद्ध पत्रकारों व इन्फ्लूएंसर का सहयोग लिया जाएगा। डूसू व एबीवीपी विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रतिभागियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा
इस बार इंटर्नशिप के लिए महाकुंभ का चयन किया गया है। इस इंटर्नशिप में प्रतिभागियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) सचिव मित्रविंदा कर्णवाल ने कहा कि महाकुंभ की भव्यता को मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से यह इंटर्नशिप का आयोजन किया जा रहा है।इसमें उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया संबंधित विभिन्न कौशलों एवं बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण इस लिंक https://surl.li/xjctvv के माध्यम से कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X