MAH BBA CET 2025: बीबीए-एमबीए प्रवेश के लिए राउंड-3 का सीट आवंटन जारी; 26 सितंबर तक स्वीकार करनी होगी सीट
MAH BBA CET 2025: एमएएच बीबीए सीईटी 2025 के सीएपी राउंड-3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 दोपहर 3 बजे तक सीट स्वीकार कर सकते हैं। पहली छह प्राथमिकताओं पर मिली सीटें ऑटो-फ्रीज होंगी, जबकि अन्य उम्मीदवार फ्रीज या बेटरमेंट का विकल्प चुन सकते हैं।
विस्तार
MAH BBA CET 2025: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच बीबीए सीईटी 2025 (MAH BBA CET) के कॉमन एडमिशन प्रोसेस (CAP) राउंड-3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम आज 24 सितंबर 2025 को घोषित किए गए और इन्हें आधिकारिक वेबसाइट bba2025.mahacet.org.in पर देखा जा सकता है।
यह लिस्ट बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS), बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (BBM) और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड MBA कार्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी की गई है।
सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 26 सितंबर 2025 दोपहर 3 बजे तक सीट स्वीकार करनी होगी। इस प्रक्रिया में शुल्क भुगतान और सीट को फ्रीज, स्लाइड या फ्लोट करने का विकल्प शामिल है।
राउंड-3 सीट स्वीकृति नियम
- जिन छात्रों को उनकी पहली छह प्राथमिकताओं में से किसी कॉलेज में सीट मिली है, उनकी सीट अपने आप फ्रीज हो जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस भरनी होगी और वे आगे के राउंड में शामिल नहीं हो सकेंगे।
- जिन्हें पहली छह प्राथमिकताओं से बाहर की सीट मिली है, वे चाहें तो खुद सीट को फ्रीज करके फीस भर सकते हैं।
- जो उम्मीदवार बेहतर विकल्प (Round 4) चाहते हैं, उन्हें फीस भरते समय "नॉट फ्रीज" या बेटरमेंट विकल्प चुनना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "जिन उम्मीदवारों को राउंड-3 में उनकी पहली छह प्राथमिकताओं के अनुसार सीट मिली है (ऑटो-फ्रीज), उन्हें ऑनलाइन माध्यम से सीट स्वीकृति शुल्क भरना होगा और ऐसे उम्मीदवार अगले राउंड्स में भाग लेने के योग्य नहीं होंगे।"
ऐसे देखें रिजल्ट
परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट bba2025.mahacet.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर "CAP Round 3 Seat Allotment" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और अलॉटमेंट स्टेटस देखें।
- रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X