MAH AAC CET 2023 Admit Card Out: महाराष्ट्र सीईटी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
MAH MBA CET 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MAH AAC CET 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MAH AAC CET 2023 Admit Card Out: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (MAH AAC CET 2023) ने कॉमन एंट्रेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 16 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे MAH AAC CET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट mahaaccet2023.mahacet.org के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीईटी सेल ने बताया कि MAH-AAC-CET-2023 प्रवेश परीक्षा बैचलर ऑफ फाइन आर्ट एजुकेशन में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। MAH-AAC-CET 2023 में 50 अंकों के तीन प्रैक्टिकल पेपर और 40 अंकों का एक ऑब्जेक्टिव टाइप थ्योरी पेपर होगा।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले MAH AAC CET की आधिकारिक वेबसाइट mahaaccet2023.mahacet.org पर जाएं।
-
अब “एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए” पर क्लिक करें।
-
MAH AAC CET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खुलेगा।
-
अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
-
अपना विवरण जमा करें।
-
एमएएच एएसी सीईटी 2023 एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
-
विवरण जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X