{"_id":"5ed5d0562f700a57ff11334f","slug":"madhya-pradesh-students-have-to-come-to-the-examination-center-one-hour-before-the-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: छात्रों को परीक्षा से एक घंटे पहले आना होगा परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्य प्रदेश: छात्रों को परीक्षा से एक घंटे पहले आना होगा परीक्षा केंद्र
Tue, 02 Jun 2020 09:36 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के वजह से हए लाकडाउन के कारण स्थगित हुई हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक 2020 पाठ्यक्रम का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा घोषित कर दिया है। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण की वजह से पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए छात्रों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। सभी विद्यार्थियों की परीक्षा कक्ष में जाने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम की संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक परीक्षाओं का आयोजन 9 जून से 16 जून, 2020 तक किया जाएगा। इस परीक्षा का पूरा कार्यक्रम संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpbse.nic.in पर मौजूद हैं। इन परीक्षाओं का आयोजन दो पाली मे कराया जाएगा। पहली पाली के छात्रों की परीक्षा 9 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं पहली पाली के छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर 8 बजे तथा दूसरी पाली के छात्रों को एक बजें परीक्षा केंद्रो पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्रो पर पहली पाली में 8.45 बजे और दूसरी पाली में 1.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया पाएगा। वहीं परीक्षा के प्रारंभ होने से पहले छात्रों को 10 मिनट पहले कॉपियां तथा 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिये जाएंगे।
विज्ञापन
सभी विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने नाक, मुंह को कपड़े या नकाब से ढक कर रखना होगा। साथ ही छात्रों को फिजिकल डिस्टेंस नियमों का पालन भी करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा सूची देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X