फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh: New private colleges and new courses will not start in MP this year

मध्य प्रदेश में इस वर्ष नहीं खुलेंगे नए निजी कॉलेज और न ही बढ़ेंगी सीटें

Mon, 01 Jun 2020 11:37 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 01 Jun 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: New private colleges and new courses will not start in MP this year

मध्य प्रदेश में इस वर्ष ना ही नए निजी कॉलेज खुलेंगे और न ही नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग नें 2020-21 के शैक्षणिक सत्र में नए निजी कॉलेज खोलने के मिले सभी प्रस्तावों के खारिज कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग को लगभग एक दर्जन प्राइवेट कॉलेज खोलने के प्रस्ताव मिले थे।

विज्ञापन


अब इन कॉलेजों को मंजूरी पाने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र तक इंतजार करना होगा। नए कॉलेज को मान्यता देने या नए कोर्स शुरू करने से पहले कमेटी जांच पड़ताल करती है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो सका है। इस कारण नए निजी कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। वहीं पहले से चल रहे कॉलेजों को निरीक्षण किए बिना ही मान्यता दे दी जाएगी। कॉलेजों में जीतनी सीटे थी उन्हीं पर प्रवेश ले पाएंगी, क्योंंकि इस वर्ष कॉलेजों में सीटे भी नहीं पढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन

इस तरह मिलती है मान्यता:

उच्च शिक्षा विभाग प्रत्येक साल मार्च- अप्रैल माह में सीट बढ़ाने, नए कोर्स संचालित करने एवं नए कॉलेज खोलने के लिए आवेदन मांगता है। इस वर्ष इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया था। आवेदनोंं के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग कमेटी बनाती है, जो उन कॉलेजों में जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


इस कमेटी के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर ही कॉलेज को मान्यता दी जाती है। इस वर्ष कोरोना के कारण हुए लाकडाउन की वजह से न ही कमेटी का गठन हो सका और न ही कॉलेजों का निरीक्षण। यही प्रक्रिया सीटोंं की बढ़ोत्तरी तथा नए कोर्स शुरू करने के लिए भी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed