फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh closes all schools for students of Class 1 to 8 till April 15 amid rising cases

मध्य प्रदेश: कोरोना के कारण पहली से लेकर 8वीं तक के स्कूल 15 अप्रैल तक बंद

Tue, 30 Mar 2021 04:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 30 Mar 2021 04:03 PM IST
सार

-पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूल 15 अप्रैल तक बंद।

 

विज्ञापन
Madhya Pradesh closes all schools for students of Class 1 to 8 till April 15 amid rising cases
स्कूल के छात्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 15 अप्रैल तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को फिर से बंद कर दिया गया है। नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं 1 अप्रैल से शुरू होंगी। 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल जाकर कक्षाएं लेने के लिए अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केरल बोर्ड परीक्षा 2021: बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें चेक
विज्ञापन



गौरतलब है कि इससे पहले सूबे की सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 31 मार्च तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया था। अब पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 अप्रैल तक  बंद रहेंगे। इसे लेकर सूबे के शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है। नया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव संजय गोयल ने जारी किया है। यह आदेश सभी जिला कलेक्टर और स्कूलों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021: बारहवीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक


वहीं, नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों में जाकर कक्षाएं लेने के लिए एसओपी जारी की गई है। सभी स्कूलों को सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए कहा गया है। बता दें कि सूबे में अभी प्राथमिक कक्षाएं ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित हो रही हैं। प्राथमिक कक्षाएं ऑफलाइन 23 जून से हो सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed