फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Macleods Pharmaceuticals Selects 20 Students at Maharishi University Lucknow Placement Drive

Lucknow: महर्षि यूनिवर्सिटी में मैक्लॉड्स का प्लेसमेंट ड्राइव, 20 छात्रों को मिला जॉब ऑफर

Fri, 22 May 2026 08:00 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 22 May 2026 08:00 PM IST
सार

Lucknow: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नालॉजी, लखनऊ में मैक्लॉड्स फार्मास्यूटिकल्स की ओर से ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 65 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 20 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर दिए गए।
 

विज्ञापन
Macleods Pharmaceuticals Selects 20 Students at Maharishi University Lucknow Placement Drive
Maharishi University - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Lucknow: महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नालॉजी के लखनऊ कैंपस में ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन देश की प्रमुख दवा निर्माता कंपनी मैक्लॉड्स फार्मास्यूटिकल्स (Macleods Pharmaceuticals) ने किया। ड्राइव में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

प्लेसमेंट ड्राइव में 65 विद्यार्थी हुए शामिल

प्लेसमेंट ड्राइव में बी.फार्म, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान कुल 65 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनी की ओर से योग्य अभ्यर्थियों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा, तकनीकी ज्ञान और इंटरव्यू के आधार पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 का हुआ चयन

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैक्लॉड्स फार्मास्यूटिकल्स ने कुल 20 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए और उन्हें जॉइनिंग के लिए आमंत्रित किया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी चयनित छात्रों को बधाई

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) भानु प्रताप सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश छिमवाल ने भी सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed