फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Lucknow University PhD admission registration deadline extended till January 25 apply online at lkouniv.ac.in

LU PhD Admission 2022-23: लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के आवेदन की बढ़ी समय-सीमा, यह है आखिरी तारीख

Sun, 15 Jan 2023 06:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 15 Jan 2023 06:47 PM IST
सार

Lucknow University:  लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 पीएचडी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Lucknow University PhD admission registration deadline extended till January 25 apply online at lkouniv.ac.in
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lucknow University PhD admission 2022-23 : लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 पीएचडी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिससे अब उम्मीदवार 25 जनवरी, 2023 तक पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय के पीएचडी (सत्र 2022-23) के आनलाइन प्रवेश के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2023 थी। जिसे अब बढ़ा कर 25 जनवरी 2023 कर दिया गया है।
विज्ञापन

Lucknow University PhD Application Fee आवेदन शुल्क

इसके लिए उम्मीदवारों को लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट- lkouniv.ac.in के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ी जाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में  2000 रुपये देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lucknow University PhD admission 2022-23  जरूरी दस्तावेज 

  • ईमेल आईडी

  • आधार संख्या

  • सक्रिय मोबाइल नंबर

  • वैकल्पिक मोबाइल नंबर (अधिमानतः माता-पिता का)

  • स्कैन की गई फोटो

  •  स्कैन किए गए हस्ताक्षर 

  • आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)

  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

  • आय प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

विज्ञापन

Lucknow University PhD admission 2022-23 ऐसे करें आवेदन

  •  उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब अपना विवरण भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

  •  उम्मीदवार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर अपना लॉगइन विवरण प्राप्त करेंगे।

  • व्यक्तिगत विवरण और शैक्षिक योग्यता दर्ज करने के लिए क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।

  • अब फोटो,हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • यदि आवेदन पत्र में सभी प्रविष्टियां सही हैं, तो आवेदक फॉर्म जमा करें।

  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवार अपना पूरा आवेदन पत्र और शुल्क रसीद प्रिंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed