फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Lockdown: students from first to eighth grade promote in Bihar in next class

लॉकडाउन: बिहार में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रमोट

Tue, 07 Apr 2020 11:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Apr 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: students from first to eighth grade promote in Bihar in next class
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

बिहार में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने पहली से लेकर आठवीं तक के दो करोड़ विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया है और अगली कक्षा में डाल दिया है। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री की मुहर भी लग गई है। गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद बिहार सरकार ने कहा था कि पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन

 

बता दें कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। इससे पहले बिहार शिक्षा बोर्ड ने कहा था कि वो आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को रेडियो के जरिए ऑनलाइन शिक्षा देने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


बीईपीसी के निदेशक संजय सिंह का कहना है कि परिषद ने इसके लिए यूनीसेफ के साथ गठबंधन किया है। यूनीसेफ ही इसके लिए कंटेंट विकसित करेगा। रेडियो के जरिए पढ़ाई के लिए विषयवार और कक्षावार अध्ययन सामग्री तैयार की जाएगी। ऑल इंडिया रेडियो के जरिए इस तैयार कंटेंट (अध्ययन सामग्री) को ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। रेडियो की वजह से ग्रामीण और शहरी छात्रों को अध्ययन सामग्री का फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed