Lenskart: लेंसकार्ट के सह-संस्थापक को नहीं मिल रही डिग्री की कॉपी; DU को लिखे कई ईमेल और पत्र, नहीं मिला जवाब
Lenskart: लेंसकार्ट के सह-संस्थापक सुमीत कपाही ने अपनी मार्कशीट और डिग्री की प्रतियां प्राप्त करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को कई ईमेल और पत्र लिखे हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक इनका जवाब नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Unversity: आईवियर मार्केट की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। कंपनी के सह-संस्थापक और प्रमोटर सुमीत कपाही ने बताया कि वो दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) की डिग्री और मार्कशीट की प्रतियां नहीं ढूंढ पाए हैं। उन्होंने अपने दस्तावेजों को प्राप्त करने के कई प्रयास किए हैं।
यह खुलासा कंपनी द्वारा प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के तहत बाजार नियामक सेबी के पास दाखिल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में हुआ है।
सोमवार को दाखिल किए गए ड्राफ्ट दस्तावेजों के अनुसार, वर्तमान में कंपनी के ग्लोबल हेड ऑफ सोर्सिंग के पद पर कार्यरत कपाही ने दस्तावेजों को पुनः प्राप्त करने के कई प्रयास किए हैं।
डीयू को लिखे कई ईमेल और पत्र
कपाही ने अपनी मार्कशीट की कॉपी पाने के लिए विश्वविद्यालय को कई ईमेल किए। उन्होंने डीयू को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है और एक पत्र लिखा है। इसके अलावा, कपाही ने विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मार्कशीट की प्रतियों के लिए आवेदन भी किया है। हालांकि, अभी तक उन्हें इनका जवाब नहीं मिला है।
कंपनी ने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि दिल्ली विश्वविद्यालय इन संदेशों का समय पर या बिल्कुल भी जवाब देगा।
ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस में कहा गया है, "हमारे प्रमोटरों में से एक, सुमीत कपाही, जो हमारी कंपनी के सोर्सिंग के वैश्विक प्रमुख भी हैं, दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी बीकॉम (ऑनर्स) की डिग्री और मार्कशीट की प्रतियों का पता लगाने में असमर्थ रहे हैं।"
इसके अलावा, इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि वह भविष्य में या बिल्कुल भी अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रासंगिक दस्तावेजों का पता लगा पाएंगे।
2011 से लेंसकार्ट में काम कर रहे कपाही
कपाही सितंबर 2011 से लेंसकार्ट से जुड़े हुए हैं, जहां वे सोर्सिंग रणनीतियों को विकसित और योजनाबद्ध करने, आपूर्तिकर्ता संबंधों का प्रबंधन करने और लागत अनुकूलन को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार हैं। लेंसकार्ट में शामिल होने से पहले, कपाही रे-बैन सन ऑप्टिक्स इंडिया में काम कर चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X