फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Lekhpal Salary know How much salary promotion and facilities are Lekhpal get in career

Lekhpal Salary: लेखपाल को महीने में इतना मिलता है वेतन, प्रमोशन के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

Fri, 10 Mar 2023 05:05 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 10 Mar 2023 05:05 PM IST
सार

Lekhpal Salary: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है। इसके द्वारा ही राज्य में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। 
 

विज्ञापन
Lekhpal Salary know How much salary promotion and facilities are Lekhpal get in career
Lekhpal Salary - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Lekhpal Salary: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है। इसके द्वारा ही राज्य में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। उत्तर प्रदेश  सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग राजस्व विभाग है।

विज्ञापन

लेखपाल का पद राजस्व विभाग का सबसे महत्वपूर्ण पद होता है। ग्रामीण स्तर पर जमीन का लेखा जोखा रखना एव भूमि से सम्बन्धित कार्यों को देखना लेखपाल का सबसे महत्वपूर्ण कार्य होता है। सरकार की नीतियों का ग्रामीण स्तर पर वास्तविक क्रियान्वयन लेखपाल के द्वारा ही होता है। ग्रामीण स्तर में  कानून व्यवस्था को बनाये रखने में स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग लेखपाल द्वारा ही किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार में लेखापाल ग्रुप C लेवल का पद है। इनका मुख्य काम कृषि भूमि का रिकॉर्ड रखना, चकबंदी, प्रमाण पत्र बनाना, ग्राम राजस्व रिकॉर्ड, गांव की भूमि का रिकॉर्ड और भूमि से कब्जा हटाना आदि है। लेखपाल को उत्तर प्रदेश में एक लेखाकार अधिकारी के रूप में भी जाना जाता है। लेखपाल को हर महीने वेतन कितना मिलता है, सुविधाएं क्या-क्या मिलती हैं, इसके साथ ही एक लेखपाल का प्रमोशन कहां तक होता है। इस सवला का जवाब हर कोई जानता चाहता है। 

विज्ञापन

लेखपाल का वेतन

उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल को अच्छी खासी सैलरी मिलती है। यूपी में लेखपाल का वेतन 15,000 रुपये  से 60,000 रुपये + ग्रेड पे 2000/- प्रति माह रुपये है। लेखपालों को 7वें वेतन आयोग के तहत यूपी में सैलरी दी जाती है। 

लेखपाल को मिलती हैं ये सुविधाएं

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लेखपाल को नई पेंशन योजना के तहत पेंशन दी जाएगी। इन सभी लाभों के साथ यूपी लेखपाल को अवकाश यात्रा रियायत, ग्रुप बीमा, एचआरए और चिकित्सा सुविधाओं जैसी सेवाओं का भी लाभ मिलता है। यूपी लेखपाल को हाउस कंस्ट्रक्शन लोन और वाहन व्यय भी प्रदान किया जाता है।

लेखपाल का प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के प्रमोशन के लिए उम्मीदवारों को विभागीय परीक्षा देनी होती है। उन परीक्षाओं को पास करने के बाद उम्मीदवारों को रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया जाता है। बता दें कि यूपी में लेखपालों का प्रमोशन अनुभव के आधार पर किया जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed