JUIT's Le-Fiestus: जेयूआईटी सोलन के वार्षिकोत्सव का आगाज, टेक गेम्स के साथ डीजे, कॉमेडी और म्यूजिक का तड़का
इस दौरान विभिन्न टेक्नोलॉजिकल और कल्चरल एक्टिविटीज का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कई इंटरेस्टिंग गेम्स के साथ, रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।
विस्तार
JUIT Annual Fest Le-Fiestus : हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के वार्षिकोत्सव ले-फिएस्टस (Le-Fiestus) का आगाज शुक्रवार, छह मई को रंगारंग अंदाज में हुआ। इस सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन को लेकर सैकड़ों विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह वार्षिक उत्सव तीन दिन तक चलेगा।
इस दौरान विभिन्न टेक्नोलॉजिकल और कल्चरल एक्टिविटीज का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कई इंटरेस्टिंग गेम्स के साथ, रंगारंग कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। फेस्टिवल के दौरान छात्र और मनोरंजन जगत की हस्तियां टेक गेम्स के साथ डीजे, कॉमेडी, डांस और म्यूजिक का तड़का लगाने वाली हैं।
पहले दिन कल्चरल नाइट तो दूसरे दिन डीजे-म्यूजिक बैंड मचाएंगे धमाल
जेयूआईटी के इस तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन का मुख्य आकर्षण होगी, शुक्रवार रात को होने वाली कल्चरल नाइट। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं के द्वारा म्यूजिकल प्रस्तुतियां और डांस पेश किए जाएंगे। इसके बाद वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन के तहत जहां "वार ऑफ द बैंड्स" के बाद "मध्यम बैंड" की म्यूजिकल परफोर्मेंस होगी वहीं, इसके बाद डीजे अंकिता आर्य सबको अपनी धुनों पर झूमने को मजबूर करने वाली प्रस्तुतियां देंगी।
समापन समारोह में समां बांधेंगे सिंगर मनिंदर भुट्टर और कॉमेडियन निशांत सूरी
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के वार्षिकोत्सव “Le Festus” के तीसरे एवं आखिरी दिन समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए पंजाबी सिंगर और गीतकार मनिंदर भुट्टर मौजूद रहेंगे। इस दौरान मनिंदर भुट्टर युवाओं को अपने रोमांटिक गानों पर नचाने वाले हैं तो वहीं उनसे पहले स्टैंडअप कॉमेडियन निशांत सूरी सबको अपनी हास्य अदाओं और कॉमेडी से सबको हंसाने वाले हैं।
कमेंट
कमेंट X