फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Latur college helping students in preparing for board exams; serves tea, coffee to keep students energised

अनोखी पहल: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में छात्रों की अनोखे तरीके से मदद, पढ़ाई के दौरान कॉलेज देता है चाय-कॉफी

Thu, 12 Dec 2024 02:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 02:58 PM IST
सार

Board Exams: रात में पढ़ाई के लंबे सत्रों के दौरान एकाग्रता बढ़ाने और बोरियत दूर करने के लिए देश के एक कॉलेज ने अनोखी पहल की शुरुआत की है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद के लिए कॉलेज 12वीं के छात्रों को मुफ्त चाय और कॉफी दे रहा है।
 

विज्ञापन
Latur college helping students in preparing for board exams; serves tea, coffee to keep students energised
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Board Exams Prepration: बोर्ड परीक्षा का दौर शुरू हो चुका है। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। छात्रों के लिए पढ़ाई के दौरान लंबे समय तक बैठे रहना एक चुनौती होती है, खासकर रात के समय में यह काम और भी मुश्किल हो जाता है। इसी चुनौती को समझते हुए महाराष्ट्र के लातूर में एक कॉलेज ने अपने रीडिंग रूम में कक्षा 12वीं के छात्रों को मुफ्त चाय और कॉफी देना शुरू किया है।

विज्ञापन

इसी सप्ताह शुरू हुई पहल

बुधवार को कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना है। इस पहल की शुरुआत इसी सप्ताह की शुरुआत में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे छात्रों को मिलेगी त्वरित ऊर्जा, सतर्क और केंद्रित रहने में मिलेगी मदद 

लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करने की चुनौतियों को समझते हुए, सरकारी सहायता प्राप्त दयानंद कॉलेज ऑफ आर्ट्स के प्रशासन ने छात्रों के लिए एक अधिक आकर्षक और सहायक शिक्षण वातावरण बनाने के लिए इस ताजा ब्रेक की शुरुआत की। चाय और कॉफी त्वरित ऊर्जा प्रदान करने का काम करती है, जिससे छात्रों को सतर्क और केंद्रित रहने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

क्या बोले स्कूल के प्रिसिंपल?

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ शिवाजी गायकवाड़ ने कहा, "उद्देश्य सरल है... यह सुनिश्चित करना कि हमारे छात्र अपनी शैक्षणिक यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक की तैयारी करते समय सहज और प्रोत्साहित महसूस करें।"

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह छोटा सा प्रयास छात्रों को पढ़ने के कमरे में उनके समय के दौरान थकान या बोरियत से दूर रखेगा।"

छात्रों का क्या कहना है?

छात्रों ने इस पहल की सराहना की है, उनमें से कई इसे मनोबल बढ़ाने वाला मानते हैं। एक छात्र ने कहा, "यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन इससे पढ़ाई बहुत मजेदार हो जाती है। यह दिखाता है कि कॉलेज वास्तव में हमारी और हमारी सफलता की परवाह करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed