फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Last date to apply for MH Nursing CET 2024 Registration extended till March 31; Link here to fill form

MH Nursing CET 2024: महाराष्ट्र नर्सिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पंजीकरण की समयसीमा बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन

Sat, 16 Mar 2024 12:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 12:49 PM IST
सार

MH Nursing CET 2024 Last Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएएच नर्सिंग सीईटी के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा को आगे बढ़ा दिया है। उम्मीदवार नीचे लिखी तिथि तक आधिकारिक वेबसाइठ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Last date to apply for MH Nursing CET 2024 Registration extended till March 31; Link here to fill form
MHT CET 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MH Nursing CET 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएएच नर्सिंग सीईटी के लिए पंजीकरण करने का एक और मौका दिया है। आवेदन से चूके उम्मीदवार अब 31 मार्च तक महाराष्ट्र नर्सिंग सीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमएच नर्सिंग सीईटी परीक्षा 07 मई को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार उपरोक्त तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन

ऊपरी आयु सीमा मानदंड हटा

सीईटी सेल ने एएनएम, जीएनएम, बीएससी (एन), एमएससी (एन), पीबीबी एससी (एन), पोस्ट बेसिक डिप्लोमा और नर्स प्रैक्टिशनर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिकतम या ऊपरी आयु सीमा हटाने की घोषणा की है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एमएच नर्सिंग सीईटी में आवेदन करने के लिए ऊपरी आयु प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। पहले, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और विकलांग लोगों के लिए 40 वर्ष थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एमएच नर्सिंग सीईटी के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। एमएच नर्सिंग सीईटी के लिए आवेदन करने वाले ओपन और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के आवेदकों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

एमएच नर्सिंग सीईटी 2024: परीक्षा पैटर्न

एमएच नर्सिंग सीईटी परीक्षा की अवधि 01 घंटा 30 मिनट रहेगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे जो पांच खंडों में विभाजित होंगे- भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और नर्सिंग योग्यता। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं।
  • आवश्यक विवरण के साथ अपना पंजीकरण करें।
  • लॉग इन करें और एमएच नर्सिंग सीईटी 2024 आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed