CMA December 2024 Inter: सीएमए दिसंबर के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 17 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
CMA December 2024: आईसीएमएआई ने दिसंबर सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CMA December 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2024 सत्र के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) अंतिम परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार जो इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, अब वे 17 अक्तूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सामान्य शुल्क के साथ 500 रुपये का अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा करना होगा। उम्मीदवारों को एक फोटो और अपना हस्ताक्षर जमा करना होगा। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट icmai.in के माध्यम से CMA इंटर, अंतिम दिसंबर सत्र 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएमएआई की आवेदन प्रक्रिया के अनुसार, अभ्यर्थी अतिरिक्त समूह के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें "द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट ऑफ अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया" के पक्ष में कोलकाता में देय डीडी (अपेक्षित परीक्षा शुल्क) जमा करना होगा। साथ ही परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भी अंतिम तिथि तक परीक्षा निदेशालय को भेजनी होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के साथ-साथ अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी सावधानी से भरें। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सीएमए दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'ऑनलाइन एडमिशन' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना वर्तमान पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
- फिर “यहां क्लिक करें” बटन का चयन करें।
- "ऑनलाइन परीक्षा आवेदन" फॉर्म में "पंजीकरण संख्या" फील्ड के बगल में "यहां क्लिक करें" बटन का चयन करें।
- अपना विवरण भरें और फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपना भुगतान मोड चुनें।
- अभी भुगतान करें बटन पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X