KVS Class 1 Admission Merit List 2020: जारी हुई मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 11 अगस्त, 2020 को कक्षा 1 के लिए केवीएस प्रवेश परिणाम जारी किया है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची को माता-पिता केवीएस की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। केवीएस की आधिकारिक साइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in है।
मुख्य जानकारी-
- संस्थान द्वारा चयनित छात्रों के प्रोविजनल सूची के तीन सेट जारी किए जाएंगे।
- अगर पहली मेरिट सूची के बाद सीटें उपलब्ध रहेंगी, तो संस्थान 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची और तीसरी 23 अगस्त को जारी करेगा।
- अब दाखिले के लिए फाइनल लिस्ट संबंधित स्कूलों द्वारा जारी हो गई है।
- आधिकारिक पोर्टल पर अभिभावक रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहली कक्षा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू की थी। जो कि 7 अगस्त तक चली थी।
- बता दें कि संस्थान की तरफ से कुल तीन सूची जारी होगी। पहली आपके सामने जारी हो गई है और दूसरी व तीसरी 24 अगस्त व 28 अगस्त को जारी होगी।
- पिछले साल पहली कक्षा में दाखिले के लिए करीब 7.95 लाख आवेदन आए थे।
ऑनलाइन मेरिट ऐसे चेक करें अभिभावक-
चरण -1 सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
चरण -2 अब कावीएस के होमपेज पर चेक एप्लिकेशन स्टेटस से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण -3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण -4 अब उम्मीदवार अपना जरूरी विवरण जैसे- रजिस्टर्ड यूजर लॉगिन कोड, बच्चे के जन्म की तारीख आदि जानकारी भरें।
चरण -5 इसके बाद बच्चे की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
माता-पिता अपने बच्चों का नाम मेरिट लिस्ट पर चेक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X