KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय बाल वाटिका-कक्षा एक में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी; जानें जरूरी तिथियां
KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय 2025 में कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो रही है।
विस्तार
KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025-26 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने का अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) से शुरू होगी। इच्छुक अभिभावक कक्षा 1 में अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 के लिए आवेदन balvatika.kvs.gov.in पर उपलब्ध होंगे।
KVS 2025-26 Admission: महत्वपूर्ण तिथियां
- कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3 के लिए रजिस्ट्रेशन: 7 मार्च 2025 सुबह 10 बजे से शुरू
- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (कक्षा 1 और बालवाटिका 1, 3): 21 मार्च 2025।
- प्रथम चयन सूची और वेटलिस्ट: कक्षा 1 के लिए 25 मार्च 2025 और बालवाटिका के लिए 26 मार्च 2025
- दूसरी चयन सूची: 2 अप्रैल 2025
- तीसरी चयन सूची: 7 अप्रैल 2025
- बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए ऑफलाइन पंजीकरण (जब सीटें उपलब्ध हों): 2 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक।
- बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रथम अनंतिम सूची की घोषणा: 17 अप्रैल 2025
- बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से ऊपर के लिए प्रवेश: 30 जून 2025
- कक्षा 11 में प्रवेश हेतु पंजीकरण: किसी विशेष कक्षा में सीटों की उपलब्धता के आधार पर 2 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन मोड में होगा।
- पंजीकरण, चयन सूची और कक्षा 11 में प्रवेश: यह प्रक्रिया रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर की जाएगी।
KVS Admission: आयु-सीमा
कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन 7 मार्च 2025 से शुरू हो रहे हैं और यह प्रक्रिया 21 मार्च 2025 रात 10 बजे तक चलेगी। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 31 मार्च 2025 तक कम से कम 6 साल होनी चाहिए, यानी बच्चा 1 अप्रैल 2019 या उससे पहले पैदा हुआ होना चाहिए। वहीं, बालवाटिका में प्रवेश के लिए आयु सीमा इस प्रकार होगी:
- बालवाटिका-1: 3 से 4 साल
- बालवाटिका-2: 4 से 5 साल
- बालवाटिका-3: 5 से 6 साल
इन तीनों श्रेणियों में आयु की गणना 31 मार्च 2025 से की जाएगी।
कक्षा 2 और इससे ऊपर के कक्षाओं में दाखिला
कक्षा 1 के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिला तब ही किया जाएगा जब संबंधित कक्षा में सीटें खाली होंगी। कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए आवेदन 2 से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन मोड में किए जाएंगे। उम्मीदवारों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल कार्यालय में फॉर्म जमा करना होगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र (बच्चे का वास्तविक जन्म प्रमाण पत्र, वेरिफिकेशन के बाद यह लौटा दिया जाएगा)
- एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (बच्चे के परिवार का निवास प्रमाण पत्र)
- सर्विस सर्टिफिकेट (अगर माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तो पिछले सात सालों के ट्रांसफर डिटेल्स)
- बच्चे के दो पासपोर्ट साइज फोटो
कमेंट
कमेंट X