फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS Admission 2025: Class 1 registration begins on March 7 at kvsangathan.nic.in, check details here

KVS Admission 2025-26: केवीएस कक्षा एक में प्रवेश के लिए खुली पंजीकरण विंडो, अभिभावक इस लिंक से करें आवेदन

Fri, 07 Mar 2025 12:00 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 07 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

KVS Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने  केवीएस एडमिशन 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
KVS Admission 2025: Class 1 registration begins on March 7 at kvsangathan.nic.in, check details here
KVS Admission 2025 - फोटो : ANI (Edit: अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

KVS Class 1 Registration 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दी है। माता-पिता और अभिभावक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) के माध्यम से प्रवेश दौर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बालवाटिका-1, 2, 3 और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 निर्धारित की है। कक्षा 1 के लिए अनंतिम चयन सूची 25 मार्च को जारी की जाएगी, जबकि बालवाटिका के लिए यह सूची 26 मार्च को उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, दूसरी अनंतिम सूची 2 अप्रैल और तीसरी सूची 7 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी। यह सूची उन उम्मीदवारों के लिए होगी जो चयन प्रक्रिया के तहत प्रतीक्षा सूची में होंगे। चयनित छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

पात्रता मानदंड

प्रवेश के लिए आयु सीमा को लेकर केवीएस ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष होगी, जिसकी गणना 31 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी। इसी तरह, बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 वर्ष, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। 

सभी वर्गों के लिए आरक्षण नीति केवीएस प्रवेश दिशानिर्देश 2025-26 के अनुसार लागू होगी। इच्छुक अभिभावकों को यह सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विद्यालय से प्राप्त करें।

इस तरह से करें आवेदन

अभिभावक निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपने बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
  • पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "कक्षा 1 पंजीकरण" लिंक को चुनें।
  • अभिभावक को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • आवश्यक विवरण जैसे छात्र का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता की जानकारी, पते आदि को सही-सही भरें।
  • आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरणों की समीक्षा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed