फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KV Admission 2021 Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 2022 Start at kvsonlineadmission.kvs.gov.in Know KVS Admission Process

KV Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया शुरू, पहली कक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

Mon, 28 Feb 2022 06:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 06:27 PM IST
सार

KVS Admission 2022 Class 1 Registration: नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार, पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र छह वर्ष होना आवश्यक है। वहीं, अभिभावकों के पास बच्चे का जन्म प्रमाण- पत्र भी होना जरूरी है।

विज्ञापन
KV Admission 2021 Kendriya Vidyalaya Class 1 Admission 2022 Start at kvsonlineadmission.kvs.gov.in Know KVS Admission Process
KV admission 2022-23: - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

KVS admission 2022-23: देशभर के केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा एक में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अपने नौनिहालों के बेहतर भविष्य को लेकर चिंतित रहने वाले अभिभावकों को अक्सर केंद्रीय विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार रहता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया 28 फरवरी, 2022 से शुरू हुई है, जबकि पिछले साल एक अप्रैल से शुरू की गई थी। यहां इस खबर में केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 21 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि इस साल पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो गई है। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए 21 मार्च, 2022 तक पंजीकरण करवा सकते हैं। बच्चों का केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला करवाने के इच्छुक अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर 21 मार्च, 2022 को शाम सात बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होंगे सारे काम, नहीं जाना पड़ेगा स्कूल

नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुसार, पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र छह वर्ष होना आवश्यक है। वहीं, अभिभावकों के पास बच्चे का जन्म प्रमाण- पत्र भी होना जरूरी है। कोविड-19 महामारी से बचाव के संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, दाखिले संबंधी सभी कार्य और प्रक्रियाएं ऑनलाइन हो रही हैं। इनके लिए किसी भी अभिभावक को किसी भी केंद्रीय विद्यालय में नहीं जाना पड़ेगा।  
 

विज्ञापन

अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले अप्रैल में शुरू होंगे

वहीं, दूसरी और ऊपरी कक्षाओं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आठ अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। इनके लिए दाखिला आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2022 को शाम चार बजे तक जारी रहेगी। हालांकि, इन कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जा रही है। इन कक्षाओं के लिए एडमिशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट से kvsangathan.nic.in किए जा सकते हैं। 

केंद्रीय विद्यालय की दाखिला आवेदन प्रक्रिया?

  1. अभिभावक सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट पर दिए गए Register के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें।
  4. अब आगे बढ़ने के लिए Proceed बटन पर क्लिक करें।
  5. यहां मांगी गई सभी जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
  6. अपने मोबाइल पर आए हुए मैसेज को पढ़ें और दी गई आईडी से लॉग इन करें। 
  7. यहां फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  8. दाखिले के लिए अपना पसंदीदा एवं नजदीकी स्कूल का चयन करें। 
  9. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन को सबमिट कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed