फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KTET Result 2021 Kerala Pariksha Bhavan released the results of Kerala Teacher Eligibility Test 2021, know how to download here 

KTET Result 2021: केरल परीक्षा भवन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम जारी किए, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 20 Oct 2021 08:48 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 08:48 PM IST
सार

KTET Result 2021: जिन उम्मीदवारों ने इस ऑफलाइन परीक्षा में भाग लिया था वह अपना परिणाम केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
KTET Result 2021 Kerala Pariksha Bhavan released the results of Kerala Teacher Eligibility Test 2021, know how to download here 
KTET Result 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (केटीईटी) मई सत्र के लिए आयोजित हुए परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं। केरल परीक्षा भवन ने इससे पहले 18 अक्तूबर को फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। जिन उम्मीदवारों ने इस ऑफलाइन परीक्षा में भाग लिया था वह अपना परिणाम केरल परीक्षा भवन की आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 31 अगस्त से लेकर 3 सितंबर 2021 तक किया गया था। परीक्षा 2.30 घंटे की थी और इसे विभिन्न पाली में 10 से 12.30, 2.30 से 5 और सुबह 9.30 से 12 बजे तक आयोजित किया गया था। केटीईटी परिणामों का निर्धारण उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद जारी फाईनल उत्तर कुंजी के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


केटीईटी परिणामों को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर के केटीईटी परिणामों को डाउनलोड कर सकते हैं। 


1. सबसे पहले केरल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या केरल परीक्षा भवन के आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. होम पेज के मेन्यू में Results सेक्शन में जाएं। 
3. मांगे जा रहे स्थान पर अपने यूजर नेम और पासवर्ड को भरें और लॉग इन करें। 
4. आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा। 
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर प्रिंट करवा लें। 

जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त कर लिए हैं, उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा भवन द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अगले राउंड की जानकारी दे दी जाएगी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed