फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KSEAB Announces Karnataka SSLC, 2nd PUC Exam 2 Dates 2026; Objections Open Till Oct 9

KSEAB 2nd PUC Exam 2: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी; परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी

Thu, 25 Sep 2025 06:38 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 06:38 PM IST
सार

KSEAB 2nd PUC Exam 2 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने एसएसएलसी और द्वितीय पीयूसी परीक्षा-2, 2026 की तारीखें घोषित कीं। एसएसएलसी परीक्षा-2 18 से 25 मई और द्वितीय पीयूसी परीक्षा-2 25 अप्रैल से 9 मई तक होगी।

विज्ञापन
KSEAB Announces Karnataka SSLC, 2nd PUC Exam 2 Dates 2026; Objections Open Till Oct 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

KSEAB 2nd PUC Exam 2 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक एसएसएलसी और 2nd पीयूसी बोर्ड परीक्षा 2026 के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नोटिस के अनुसार एसएसएलसी परीक्षा-2 का आयोजन 18 मई से 25 मई 2026 तक होगा, जबकि 2nd PUC परीक्षा-2 का आयोजन 25 अप्रैल से 9 मई 2026 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
  • एसएसएलसी परीक्षा-2    -    18 मई से 25 मई 2026
  • 2nd PUC परीक्षा-2    -    25 अप्रैल से 9 मई 2026


इस बार, KSEAB ने सप्लीमेंट्री परीक्षाएं बंद कर दी हैं। इसके बजाय, छात्र अब कुल तीन assessments परीक्षा 1, परीक्षा 2 और परीक्षा 3 दे सकते हैं।
 

9 अक्तूबर तक दर्ज करें आपत्ति

इससे पहले बोर्ड ने SSLC और PUC-2 की समय सारणी जारी की थी, लेकिन परीक्षा-2 की डेटशीट का लिंक काम नहीं कर रहा था। यह एक अस्थायी समय सारणी है और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। परीक्षा तिथियों पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 9 अक्तूबर रखी गई है।


छात्रों के हित में KSEAB ने पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) को बंद कर दिया है। अब छात्रों को तीन वार्षिक आकलनों - परीक्षा-1, परीक्षा-2 और परीक्षा-3 में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSLC परीक्षा-2 2026

KSEAB ने बताया कि JTS छात्रों (विषय कोड 56, 57, 58, 59) की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं 26 मई 2026 (मंगलवार) को उनके-अपने विद्यालयों में होंगी। विषय कोड 15 और 60 केवल आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए लागू होंगे।

हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। थ्योरी परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक और प्रैक्टिकल परीक्षा 3:45 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा, दिव्यांग परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा-

  • 3 घंटे के प्रश्नपत्र के लिए 60 मिनट
  • 2 घंटे 30 मिनट के प्रश्नपत्र के लिए 50 मिनट
  • 2 घंटे के प्रश्नपत्र के लिए 40 मिनट
  • 1 घंटे 30 मिनट के प्रश्नपत्र के लिए 30 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed