KSEAB 2nd PUC Exam 2: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी; परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी
KSEAB 2nd PUC Exam 2 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड ने एसएसएलसी और द्वितीय पीयूसी परीक्षा-2, 2026 की तारीखें घोषित कीं। एसएसएलसी परीक्षा-2 18 से 25 मई और द्वितीय पीयूसी परीक्षा-2 25 अप्रैल से 9 मई तक होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KSEAB 2nd PUC Exam 2 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक एसएसएलसी और 2nd पीयूसी बोर्ड परीक्षा 2026 के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया है। नोटिस के अनुसार एसएसएलसी परीक्षा-2 का आयोजन 18 मई से 25 मई 2026 तक होगा, जबकि 2nd PUC परीक्षा-2 का आयोजन 25 अप्रैल से 9 मई 2026 तक किया जाएगा।
- एसएसएलसी परीक्षा-2 - 18 मई से 25 मई 2026
- 2nd PUC परीक्षा-2 - 25 अप्रैल से 9 मई 2026
इस बार, KSEAB ने सप्लीमेंट्री परीक्षाएं बंद कर दी हैं। इसके बजाय, छात्र अब कुल तीन assessments परीक्षा 1, परीक्षा 2 और परीक्षा 3 दे सकते हैं।
9 अक्तूबर तक दर्ज करें आपत्ति
इससे पहले बोर्ड ने SSLC और PUC-2 की समय सारणी जारी की थी, लेकिन परीक्षा-2 की डेटशीट का लिंक काम नहीं कर रहा था। यह एक अस्थायी समय सारणी है और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। परीक्षा तिथियों पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 9 अक्तूबर रखी गई है।
छात्रों के हित में KSEAB ने पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) को बंद कर दिया है। अब छात्रों को तीन वार्षिक आकलनों - परीक्षा-1, परीक्षा-2 और परीक्षा-3 में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
SSLC परीक्षा-2 2026
KSEAB ने बताया कि JTS छात्रों (विषय कोड 56, 57, 58, 59) की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं 26 मई 2026 (मंगलवार) को उनके-अपने विद्यालयों में होंगी। विषय कोड 15 और 60 केवल आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए लागू होंगे।
हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। थ्योरी परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक और प्रैक्टिकल परीक्षा 3:45 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, दिव्यांग परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा-
- 3 घंटे के प्रश्नपत्र के लिए 60 मिनट
- 2 घंटे 30 मिनट के प्रश्नपत्र के लिए 50 मिनट
- 2 घंटे के प्रश्नपत्र के लिए 40 मिनट
- 1 घंटे 30 मिनट के प्रश्नपत्र के लिए 30 मिनट
कमेंट
कमेंट X