फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   know the complete details related to recruitment of ESIC-safalta

ESIC Recruitment 2022: कैसे होगा ESIC में उम्मीदवारों का चयन और नियुक्ति के बाद मिलता है कितना वेतन, जानिए भर्ती से जुड़ी कंप्लीट डिटेल्स

Fri, 31 Dec 2021 02:29 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 31 Dec 2021 02:29 PM IST
सार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 3,847 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए 15 जनवरी 2022 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
know the complete details related to recruitment of ESIC-safalta
ESIC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने 10वीं से लेकर ग्रैजुएट युवाओं के लिए  3,847 पदों पर नौकरियां निकाली हैं। ईएसआईसी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के अंतगर्त अपर डिवीजन क्लर्क, मल्टी टास्किंग स्टाफ व स्टेनोग्राफर के पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर न्यूनतम 18 व अधिकतम 27 वर्ष की आयुसीमा वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दिए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। इसके अलावा अगर उम्मीदवार  सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो वो करेंट अफेयर्स की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां 

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 15 जनवरी 2022 से हो जाएगी, जिसकी अंतिम तारीख 15 फरवरी 2022 निर्धारित है।
पदों की संख्या व शैक्षणिक विवरण 

पद का नाम 

पदों की संख्या 

न्यूनतम योग्यता 

अपर डिवीजन क्लर्क 

1735 

किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री पूरी की हो। 

स्टेनोग्राफर 

165 

किसी भी बोर्ड से बारहवीं में उत्तीर्ण हो। 

एमटीएस 

1947 

मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास किया हो। 

कुल 

3,847 

 

 

 

चयन प्रक्रिया 

कर्मचारी राज्य बीमा  निगम द्वारा 3,847 पदों पर निकाली गई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाना है। जो अभ्यर्थी यूडीसी के लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें 200 अंकों की प्री व 200 अंकों की मेंस परीक्षा के साथ-साथ 50 नंबर के टाइपिंग टेस्ट से होकर गुजरना होगा। साथ ही वे अभ्यर्थी जो एमटीएस पद के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें केवल 200 अंकों की प्री व 200 अंकों की मुख्य परीक्षा देनी होगी। एमटीएस के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की टाइपिंग नहीं कराई जाएगी। इसके अलावा स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भी प्री, मेंस एग्जाम देने के बाद स्किल टेस्ट देना होगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए ईएसआईसी के द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं।       

विज्ञापन

वेतन 

अपर डिवीजन क्लर्क या स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को सातवें पे-कमीशन के आधार पर न्यूनतम 25,500 व अधिकतम 81,100 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा एमटीएस पद के लिए जिन अभ्यर्थियों का चयन होगा, उन्हें सातवें पे-कमीशन के आधार पर 18,000 से लेकर 56,900 रुपये की सैलरी मिलेगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

 कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी 

 अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed