फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Know on which date the JEE Advanced exam can be conducted?

जानिए किस तारीख को कराई जा सकती है जेईई एडवांस की परीक्षा?

Tue, 28 Apr 2020 09:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 28 Apr 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Know on which date the JEE Advanced exam can be conducted?
विद्यार्थी (फाइल फोटोः - फोटो : amar ujala

देश में इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है, जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं और प्रतियोगिता परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। ऐसे में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जेईई एडवांस की परीक्षा 12 जुलाई तक आयोजित की जा सकती है। बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा के जरिए देश के शीर्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक स्तरीय कोर्स में विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है।

विज्ञापन


यह परीक्षा पहले 17 मई को आयोजित की जानी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अब जेईई एडवांस के आयोजक चेयरमैन सिद्धार्थ पांडेय ने 'एजुकेशन टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इस परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन परीक्षा को स्थगित किए जाने की वजह से ही जेईई एडंवास के आयोजन में देरी हुई है।
विज्ञापन


जेईई मेन 2020 परीक्षा का आयोजन अप्रैल में होना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। सिद्धार्थ पांडेय का कहना है कि एनटीए प्रयास कर रहा है कि जेईई मेन की परीक्षा 20-22 जून तक करा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed