फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Former PM Ch Charan Singh, Narasimha Rao, MS Swaminathan will be honored with Bharat Ratna, Check List here

Bharat Ratna: इस साल पांच हस्तियों को भारत रत्न, जानें अब तक कितनों को यह सम्मान

Fri, 09 Feb 2024 02:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 02:16 PM IST
सार

Bharat Ratna Award: भारत सरकार ने हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवानी के बाद, अब चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने का एलान किया है। ऐसे में आइए जानते हैं अब तक किन हस्तियों को यह सम्मान मिल चुका है।

विज्ञापन
Former PM Ch Charan Singh, Narasimha Rao, MS Swaminathan will be honored with Bharat Ratna, Check List here
भारत रत्न विजेताओं की लिस्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Bharat Ratna Award: भारत सरकार ने जनवरी में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया था। हाल ही में लालकृष्ण आडवानी को भी भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी। इसके बाद, अब केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट करके दी है। जननायक कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवानी, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मिलाकर अबतक कुल 53 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन हस्तियां हैं, जिन्हे भारत रत्न मिल चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 यहां देखें भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों की लिस्ट

पहली बार साल 1954 में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन, डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन,और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।  इसके बाद साल 1955 में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. भगवान दास को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।

इसके बाद साल 1957 में पंडित गोविंद वल्लभ पंत को यह सम्मान दिया गया था। इसके बाद साल 1958 में डॉ. धोंडो केशव कर्वे को यह सम्मान दिया गया था।

विज्ञापन

  • 1961 में पुरुर्षोत्तम दास टंडन, बिधान चंद्र रॉय को यह सम्मान दिया गया था। 
  • 1962 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को यह सम्मान दिया गया था। 
  • 1963 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • 1963 में डॉ. पांडुरंग वामन काणे को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

  • 1966 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1975 में वीवी गिरी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1976 में के.कामराज को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1980 में सामाजिक कार्यकर्ता मदर टेरेसा को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।

  • 1983 में आचार्य विनोवा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1987 में खान अब्दुल गफ्फार खान को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1988 में मनिदुर गोपालन रामचन्द्रन को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1990 में दक्षिण अफ्रीका के डॉ. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला, डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1991 में पूर्व प्रधानंत्री राजीव गांधी (मरणोपरांत) ,मोरारजी रणछोड़जी देसाई , सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था। 
  • 1992 में सत्यजीत रे को मरणोपरांत, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1997 में अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत), गुलजारी लाल नंदा (मरणोपरांत) और पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम आजाद को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 1998 में मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बालक्ष्मी , चिदम्बरम सुब्रमण्यम, गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था। 
  • 1999 में जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत), प्रो अमर्त्य सेन,पंडित रविशंकर को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  •  2001 में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, सुश्री लता दीनानाथ मंगेशकर को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 2009 में पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 2014 में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर, प्रोफेसर चिंतामणि नागेसा रामचन्द्र राव को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • 2019 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, डॉ. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत), नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।
  • वहीं, 2024 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवानी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिंहा राव, वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed