फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   know about aktu new rules for admission in pg ug students

PG में सीधे होगा प्रवेश अगर UG में हैं इतने फीसदी अंक, कड़े हुए नियम

Sun, 09 Jun 2019 10:11 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 09 Jun 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
know about aktu new rules for admission in pg ug students

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी व आर्कीटेक्चर संस्थानों के सीधे प्रवेश (डायरेक्ट एडमिशन) के नियम कड़े कर दिए गए हैं। स्नातक में 65 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ही पीजी कोर्सों में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही गेट, जीपैट क्वालीफाई अभ्यर्थियों को वरीयता देनी होगी। ऐसे में पहले से ही विद्यार्थियों का संकट झेल रहे कॉलेजों को इस साल और मुसीबत उठानी पड़ सकती है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में पीजी की लगभग 5000 सीटें हैं। इनमें से पिछले साल काफी खाली रह गईं थीं। इस बार भी पीजी के लिए आवेदन कम आए हैं। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक ही जरूरी है। इसके बावजूद विद्यार्थियों का रुझान इस तरफ नहीं बढ़ा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह की ओर से इस संबंध में संबद्ध प्राइवेट कॉलेजों को पत्र भेजकर सत्र 2019-20 में सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 65 जबकि एससी-एसटी के लिए 60 फीसदी अंक अनिवार्य करने को कहा गया है। साथ ही एमटेक, एमआर्क में प्रवेश के लिए गेट-जीपैट क्वालीफाई अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता देने को भी कहा गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए कॉलेजों में प्रवेश को यह नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन


पीजी प्रवेश की काउंसलिंग 15 से

विश्वविद्यालय द्वारा संबद्ध कॉलेजों में परास्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 15 जून से शुरू हो रही है। एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क, एमडेश में प्रवेश के लिए रजिस्टर्ड गेट, जीपैट, सीड क्वालीफाई अभ्यर्थी 15 जून को अपना डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराएंगे। 16 जून को उन्हें सीट अलॉट होगी। बचे हुए अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 22 जून को होगा। उन्हें सीट 24 जून को अलॉट होगी। इसके बाद बची सीटों पर एसईई के क्वालीफाई अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 जून से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट कंफर्मेशन के समय देना होगा 50 हजार शुल्क

काउंसलिंग विश्वविद्यालय के लखनऊ स्थित घटक संस्थान सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में सुबह 9 बजे से होगी। अभ्यर्थियों को अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट के साथ 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी लेकर आना होगा। सीट अलॉटमेंट व कंफर्मेशन के समय यह शुल्क देना होगा, जिसे विद्यार्थी के अलॉट कॉलेज को ट्यूशन फीस के रूप में दे दी जाएगी। शेष शुल्क विद्यार्थी कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान जमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed