फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kind Circle Scholarship 2025: Know who can apply, check details

Kind Circle Scholarship 2025: मेधावी छात्रों के लिए काइंड सर्कल स्कॉलरशिप, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sun, 09 Feb 2025 04:46 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Feb 2025 04:46 PM IST
सार

Kind Circle Scholarship 2024-25: मेधावी छात्रों के लिए काइंड सर्कल स्कॉलरशिप निकाली गई है। यह स्कॉलरशिप कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थियों को आर्थिक मदद प्रदान करता है, जो अपनी शिक्षा जारी रखने में वित्तीय बाधाओं का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kind Circle Scholarship 2025: Know who can apply, check details
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Kind Circle Scholarship 2025: मेधावी छात्रों के लिए काइंड सर्कल स्कॉलरशिप 2024-25 की शुरुआत की गई है। यह स्कॉलरशिप समाज के वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदान की जाती है। भारत के मान्यता प्राप्त स्कूल और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा पहली से स्नातकोत्तर के छात्र इस स्कॉलरशिप में आवेदन के पात्र हैं।

विज्ञापन


इसके लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट (https://tinyurl.com/3eax8t9f) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 निर्धारित है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए आवेदकों ने अपनी पिछली कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। आवेदकों की पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर 6,00,000 रुपये से कम होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया

आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों को उनकी शैक्षणिक जरूरतों के अनुसार अलग-अलग स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी। 

कितना मिलेगा स्कॉलरशिप?

न्यूनतम स्कॉलरशिप राशि 6,000 रुपये है। आवेदकों के पास पिछली कक्षा का प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, फीस रसीद व अन्य निर्धारित दस्तावेज होने चाहिए। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • अंतिम योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र 
  • कोई भी सरकारी पहचान प्रमाण
  • स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड/बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • चालू वर्ष की फीस रसीद
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर 'अभी आवेदन करें' बटन पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद, अपना आवेदन शुरू करने के लिए लॉग इन करें या रजिस्टर करें।
  • यहां अपना विवरण भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में अपना आवेदन जमा कर दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed