फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala to launch 4th edition of Haritha Vidyalayam educational reality show in December 2025

Kerala: केरल में दिसंबर से शुरू होगा ‘हरिता विद्यालयम’ का चौथा संस्करण, 15 नवंबर तक करें आवेदन

Sun, 02 Nov 2025 04:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 04:34 PM IST
सार

Kerala: केरल का शैक्षणिक रियलिटी शो "हरिता विद्यालयम" इस दिसंबर अपने चौथे संस्करण में लौटेगा। सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूल 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चुने गए स्कूलों को 20,000 रुपये तक की सहायता और दिसंबर से टीवी प्रसारण मिलेगा।
 

विज्ञापन
Kerala to launch 4th edition of Haritha Vidyalayam educational reality show in December 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Kerala: केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) इस दिसंबर में अपने अनोखे शैक्षणिक रियलिटी शो "हरिता विद्यालयम" (Haritha Vidyalayam) का चौथा संस्करण शुरू करने जा रहा है। यह शो देश में अपनी तरह का एकमात्र कार्यक्रम है। केआईटीई, राज्य के जन शिक्षा विभाग (General Education Department) की तकनीकी शाखा है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केरल के सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को 15 नवंबर तक इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने का आमंत्रण दिया गया है। आवेदन प्राथमिक विद्यालयों और हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में किए जा सकते हैं।

केआईटीई के सीईओ के. अनवर सादथ ने बताया कि प्रारंभिक राउंड के लिए स्कूलों का चयन कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया जाएगा, जैसे शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां, आधारभूत सुविधाएं, सामाजिक भागीदारी, डिजिटल शिक्षा का समावेश, प्राप्त सम्मान और नवाचार से जुड़ी विशेष पहलें।

कार्यक्रम का उद्देश्य

सादथ ने बताया, "इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन स्कूलों के रचनात्मक और अनुकरणीय कार्यों को पहचानना और उन्हें जनता के सामने लाना है, ताकि अन्य संस्थान भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने स्तर को बेहतर बना सकें।"

उन्होंने कहा कि यह मंच शिक्षा विभाग द्वारा सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों पर चर्चा का अवसर भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन

चौथा संस्करण और पुरस्कार

उन्होंने बताया कि यह चौथा संस्करण 2010, 2017 और 2022 में सफलतापूर्वक आयोजित पिछले तीन संस्करणों के बाद आ रहा है। तीसरे संस्करण में सरकारी हाई स्कूल ओडप्पल्लम (वायनाड) और जीयूपीएस पुरथूर (मलप्पुरम) ने संयुक्त रूप से 20 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता था, जो मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रदान किया था।

इस बार 100 स्कूलों का चयन प्रारंभिक राउंड के लिए किया जाएगा। केआईटीई इन चयनित स्कूलों की वीडियो डॉक्यूमेंटेशन भी करेगा। चयनित स्कूलों को 20,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपनी प्रस्तुति, यात्रा और ठहराव से जुड़ी लागत पूरी कर सकें।

टेलीकास्ट और फाइनल

यह कार्यक्रम केआईटीई VICTERS शैक्षणिक चैनल पर दिसंबर के अंत से प्रसारित किया जाएगा। फरवरी 2026 में होने वाले ग्रैंड फिनाले में फाइनल राउंड में चयनित 10 स्कूलों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed