Kerala TET 2019 : शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (के-टीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो के-टीईटी परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
KTET नवंबर 2019 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2019 है। के-टीईटी परीक्षा 16, 17 और 24, नवंबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
बता दें कि निम्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में शिक्षक उम्मीदवारों की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए KTET परीक्षा का आयोजन किया जाता है। के-टीईटी परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को के-टीईटी परीक्षा के लिए उत्तीर्ण माना जाता है।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये
- एसटी / एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
KTET नवंबर 2019 की महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 सितंबर, 2019
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 03 अक्टूबर, 2019
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि : 25 अक्टूबर, 2019
- परीक्षा की तिथि : 16, 17 और 24 नवंबर, 2019
आधिकरिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
KTET परीक्षा के शेड्यूल चेक करने और आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X