Kerala SSLC Exams 2025: आई गई तारीख! इस राज्य में मार्च से होंगी बोर्ड परीक्षाएं, जारी हुआ कार्यक्रम
Kerala SSLC Exams 2025: केरल बोर्ड ने एसएसएलसी और एचएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का कार्यकर्म घोषित कर दिया है। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च महीने से किया जाएगा। विस्तृत कार्यक्रम आगे दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kerala SSLC Exams 2025: केरल बोर्ड ने सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) और हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (एचएसई) बोर्ड परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, केरल एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा और डीएचएसई केरल प्लस टू परीक्षा 3 मार्च से 26 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड 6 मार्च से केरल प्रथम वर्ष की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा।
याद रखने योग्य बातें
- परीक्षा समय के अनुसार, केरल प्लस टू परीक्षा 2025 बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:15 बजे तक (15 मिनट के कूल-ऑफ समय सहित) आयोजित की जाएगी।
- जीव विज्ञान और संगीत को छोड़कर प्रैक्टिकल वाले विषयों की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- जीव विज्ञान के पेपर का परीक्षा समय दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक है जबकि संगीत का पेपर दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Kerala Board 10th Datesheet: केरल एसएसएलसी टाइम टेबल 2025
केरल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियां और समय नीचे दिए गए हैं।
| तिथि (दिन) | विषय | समय |
| 3 मार्च, 2025 (सोमवार) | प्रथम भाषा (मलयालम/तमिल/कन्नड़/उर्दू) | सुबह 9:30 बजे से 11:15 बजे तक |
| 5 मार्च, 2025 (बुधवार) | द्वितीय भाषा (अंग्रेजी) | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक |
| 7 मार्च, 2025 (शुक्रवार) | गणित | सुबह 9:30 बजे से 11:15 बजे तक |
| 10 मार्च, 2025 (सोमवार) | सामाजिक विज्ञान | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक |
| 17 मार्च, 2025 (सोमवार) | विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान) | सुबह 9:30 बजे से 11:15 बजे तक |
| 19 मार्च 2025 (बुधवार) | सामान्य ज्ञान/तृतीय भाषा (हिंदी) | सुबह 9:30 बजे से 11:15 बजे तक |
| 21 मार्च, 2025 (शुक्रवार) | मत्स्य विज्ञान (मत्स्य तकनीकी विद्यालयों के लिए) | सुबह 9:30 बजे से 11:15 बजे तक |
| 24 मार्च, 2025 (सोमवार) | अरबी (शैक्षणिक)/अरबी ओरिएंटल प्रथम पेपर (अरबी स्कूलों के लिए) | सुबह 9:30 बजे से 11:15 बजे तक |
| 26 मार्च 2025 (बुधवार) | संस्कृत (शैक्षणिक)/संस्कृत प्राच्य प्रथम प्रश्नपत्र (संस्कृत विद्यालयों हेतु) | प्रातः 9:30 बजे से 11:15 बजे तक |
Kerala Board 12th Datesheet: केरल प्लस टू टाइम टेबल 2025
केरल बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथियां नीचे दी गई हैं:
| तिथि (दिन) | विषय |
| 3 मार्च, 2025 (सोमवार) | भाग I: अंग्रेजी |
| 5 मार्च, 2025 (बुधवार) | भौतिकी, समाजशास्त्र, नृविज्ञान |
| 7 मार्च, 2025 (शुक्रवार) | जीव विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, राजनीति विज्ञान, संस्कृत साहित्य, कंप्यूटर एप्लीकेशन, अंग्रेजी साहित्य |
| 10 मार्च, 2025 (सोमवार) | रसायन विज्ञान, इतिहास, इस्लामी इतिहास और संस्कृति, व्यवसाय अध्ययन, संचारी अंग्रेजी |
कमेंट
कमेंट X