फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala SSLC 2023 Board Exam Date Sheet Out at sslcexam.kerala.gov.in, exams start March 9

Kerala SSLC 2023: केरल एसएसएलसी 10वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च में होगी, ऐसे डाउनलोड करें पूरा टाइम-टेबल

Mon, 05 Dec 2022 08:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 05 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

Kerala SSLC 2023: केरल एसएसएलसी 10वीं बोर्ड की परीक्षा मार्च में होगी, ऐसे डाउनलोड करें पूरा टाइम-टेबल

विज्ञापन
Kerala SSLC 2023 Board Exam Date Sheet Out at sslcexam.kerala.gov.in, exams start March 9
बोर्ड परीक्षा न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

Kerala SSLC 2023 Board Exam: केरल परीक्षा भवन की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट sslcexam.kerala.gov.in पर केरल एसएसएलसी 2023 टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। छात्र अब केरल एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट को डाउनलोड कर सकते हैं। केरल परीक्षा भवन की ओर से नौ मार्च, 2022 से कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू की जाएगी। छात्रों को प्रवेश-पत्र कम एग्जाम हॉल टिकट फरवरी में वितरित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, केरल में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षा नौ मार्च, 2023 से शुरू होगी और 29 मार्च, 2023 को समाप्त होगी। जिन छात्रों ने केरल एसएसएलसी 2023 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने संबंधित स्कूल से अपने हॉल टिकट प्राप्त करेंगे।

छात्र मलयालम/ तमिल/ कन्नड़/ उर्दू/ गुजराती/ अतिरिक्त अंग्रेजी/ अतिरिक्त हिंदी/ संस्कृत (अकादमिक)/ संस्कृत ओरिएंटल/ अरबी (अकादमिक)/ अरबी ओरिएंटल आदि विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का समय कुछ पेपरों के लिए सुबह 9.30 से 11.15 बजे तक और अन्य के लिए सुबह 9.30 से दोपहर 12.15 बजे तक रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kerala SSLC 2023 डेट शीट कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - sslcexam.kerala.gov.in पर जाएं।

  2. फिर होम पेज पर एसएसएलसी परीक्षा मार्च 2023 अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद संबंधित दिशा-निर्देशों के साथ डेट शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।

  4. अब छात्र अपना टाइम-टेबल डाउनलोड करें और इसके माध्यम से परीक्षा की तैयारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed