Kerala Plus One Result 2019: परीक्षा के परिणाम घोषित, लिंक एक्टिवेट होने में थोड़ा वक्त बाकी
उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग केरल, प्लस वन परीक्षा के परिणाम 28 मई, 2019 यानी आज जारी हो गए हैं। बता दें, कक्षा 11वीं की परीक्षा केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षार्थी बोर्ड केरल प्लस वन रिजल्ट के लिए केरल की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in और keralaresults.nic.in पर जा सकते हैं और अपने परिणाम देख सकते हैं।
केरल प्लस वन रिजल्ट 2019: ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-
चरण 1 - सबसे पहले केरल की ऑफिशियल वेबसाइट्स keralaresults.nic.in या dhsekerala.gov.in पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद केरल प्लस वन परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5- आपके सामने आपका परिणाम खुल जाएगा, भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभालकर रखें।
इस बार, शैक्षणिक सत्र के लिए लगभग 4 लाख छात्रों ने कक्षा 11वीं की केरल परीक्षा दी थी। परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी। केरल 12वीं के परिणाम 8 मई को ही जारी कर दिए गए थे। इस साल 12वीं की परीक्षा में 83.44 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X