{"_id":"6372284bc7b25267e450ed7b","slug":"kerala-ksu-activists-protest-against-corruption-charges-on-universities-at-secretariat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरल : विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, प्रदर्शन कर कुलपतियों से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल : विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, प्रदर्शन कर कुलपतियों से मांगा इस्तीफा
Mon, 14 Nov 2022 10:31 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:31 PM IST
सार
KSU Activists Protest: केरल स्टूडेंट यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने राज्य के विश्वविद्यालयों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपतियों के इस्तीफे और उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्तियों की विस्तृत जांच की मांग की।
विज्ञापन
KSU Activists Protest (Representative Image)
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
केरल स्टूडेंट यूनियन (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने राज्य के विश्वविद्यालयों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कुलपतियों के इस्तीफे और उच्च शिक्षा विभाग में नियुक्तियों की विस्तृत जांच की मांग की।
विज्ञापन
केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में सोमवार सुबह को ही सड़कों पर युवओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों युवा राज्य के विश्वविद्यालयों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से व्यथित होकर राज्य सचिवालय के बाहर प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी युवाओं पर पुलिस ने कार्रवाई भी की। छात्रों पर पानी बौछार की गई और आंसू गैस के गोले दाग कर उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। इस छिटपुट बल प्रयोग की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें कुछ छात्रों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
#WATCH | Thiruvanathapuram, Kerala: KSU (Kerala Students Union) activists held a protest at the State Secretariat against the corruption charges on the universities in the state. They demanded the resignation of VCs and a detailed investigation of appointments in Higher Edu Dept pic.twitter.com/bp6F4vB2HG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 14, 2022
यह प्रदर्शन उसी क्रम में आया है जहां केरल उच्च न्यायालय ने केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (KUFOS) के कुलपति डॉ रिजी जॉन की नियुक्ति रद्द कर दी थी। इसके साथ, नियुक्ति की तिथि से उनकी कार्य अवधि शून्य होगी।
कमेंट
कमेंट X