K-MAT 2022 Exam: केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होगी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा
Kerala K-MAT 2022 Session 2 Exam date announced check notice here Sarkari Exam
K-MAT 2022 Exam: केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होगी प्रबंधन प्रवेश परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
K-MAT 2022 Exam: प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई) केरल ने केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (K-MAT 2022) यानी केरल प्रबंधन योग्यता परीक्षा के दूसरे चरण के टेस्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर परीक्षा नोटिस की जांच कर सकते हैं। K-MAT 2022 का दूसरा चरण 28 अगस्त, रविवार को आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
Kerala K-MAT 2022: एडमिट कार्ड के साथ वैध आईडी प्रूफ अनिवार्य
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ अनिवार्य है। परीक्षा का समय और संबंधित विवरण बाद में प्रकाशित किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है, वर्ष 2022-23 के लिए एमबीए (Master of Business Administration) कोर्स में प्रवेश के लिए द्वितीय सत्र की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में केरल के विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में रविवार, 28 अगस्त, 2022 को आयोजित किया जाएगा।
Kerala K-MAT 2022: क्वालीफाइंग कट-ऑफ
K-MAT 2022 केरल के कॉलेजों में MBA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जा रहा है। सामान्य / एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ अंक 10 प्रतिशत है, जबकि एससी / एसटी वर्ग के लिए 7.5 प्रतिशत है। K- MAT 2022 कुल 720 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। विषय अंग्रेजी भाषा के उपयोग और पढ़ने की समझ, मात्रात्मक योग्यता, डेटा पर्याप्तता और तार्किक तर्क, सामान्य ज्ञान आदि हैं।
कमेंट
कमेंट X