{"_id":"6062e7ff5b220241142bd46e","slug":"kerala-board-exam-2021-time-table-for-class-12-released-check-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बोर्ड परीक्षा 2021: बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केरल बोर्ड परीक्षा 2021: बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, ऐसे करें चेक
Tue, 30 Mar 2021 02:50 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 30 Mar 2021 02:50 PM IST
सार
केरल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू होंगी और 26 अप्रैल तक चलेंगी। बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (डीएचएसई) की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in है।
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा की परीक्षा भिन्न-भिन्न विषयों के लिए अलग-अलग पालियों में होगी। विषयवार प्रैक्टिकल परीक्षाएं सुबह 9.40 बजे से लेकर 12.30 बजे तक होंगी। इनमें 20 मिनट का कूल ऑफ टाइम भी शामिल है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना विस्तृत टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं और उसे चेक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे डाउनलोड करें केरल बोर्ड की बारहवीं परीक्षा का टाइम टेबल
- सबसे पहले केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको बारहवीं परीक्षा के टाइम टेबल का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद पीडीएफ फॉर्मेट में फाइल खुलेगी।
-जहां से आप अपना टाइम टेबल देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
इससे पहले केरल बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा 17 मार्च से लेकर 30 मार्च तक होने वाली थी। लेकिन बाद में कोरोना वायरस की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षाएं अप्रैल में होंगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X