फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala becomes first state to mandate robotics education for all class 10 students

Robotics Education: केरल बना पहला राज्य, जहां 10वीं के सभी छात्रों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य

Sun, 18 May 2025 12:36 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 18 May 2025 12:36 PM IST
सार

kerala: केरल ने शिक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10 के सभी छात्रों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है, जिससे वह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 

विज्ञापन
Kerala becomes first state to mandate robotics education for all class 10 students
Robotics Education - फोटो : freepik

विस्तार

Robotics Education: केरल ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 2 जून से शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10 के सभी 4.3 लाख छात्रों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा को अनिवार्य कर दिया है, जिससे वह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

विज्ञापन


रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कक्षा 10 की आईसीटी किताब में रोबोटिक्स को शामिल किया गया है। खास तौर पर पहले भाग के छठे अध्याय "रोबोट्स की दुनिया" में रोबोटिक्स की बुनियादी जानकारी दी गई है, जिससे छात्र मजेदार गतिविधियों के जरिए इसकी मूल बातें आसानी से समझ सकेंगे।
विज्ञापन


केआईटीई के सीईओ और आईसीटी पाठ्यपुस्तक समिति के अध्यक्ष के अनवर सदाथ ने एक बयान में कहा कि इनमें सर्किट निर्माण, सेंसर और एक्चुएटर्स का उपयोग, तथा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नियंत्रित करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोबोटिक्स और एआई के जरिए छात्रों को मिल रहा है हाथों-हाथ सीखने का मौका

आईसीटी किताब में दी गई पहली व्यावहारिक गतिविधि में छात्रों को एक रोबोट किट का इस्तेमाल करके ऐसा सैनिटाइजर डिस्पेंसर बनाना सिखाया जाएगा, जो हाथ के पास आते ही अपने आप काम करने लगे। इसके लिए उन्हें Arduino ब्रेडबोर्ड, IR सेंसर, सर्वो मोटर और जम्पर तार जैसे हिस्सों का इस्तेमाल करना होगा।

इसके बाद छात्र एक स्मार्ट होम ऑटोमेशन सिस्टम बनाना सीखेंगे, जिसमें चेहरा पहचानने वाला स्मार्ट दरवाजा भी शामिल होगा।

इस काम में उनकी मदद के लिए PictoBlox सॉफ्टवेयर और उसके 'फेस डिटेक्शन' टूल का इस्तेमाल किया जाएगा। वे लैपटॉप का वेबकैम और KITE द्वारा दी गई Arduino किट का इस्तेमाल करके दरवाजा खोलने का सिस्टम प्रोग्राम करेंगे।

KITE का यह रोबोटिक्स पाठ्यक्रम छात्रों को नई तकनीकों के जरिए असली जीवन की समस्याओं को हल करने की उपयोगी ट्रेनिंग देने के मकसद से तैयार किया गया है।

शिक्षकों के प्रशिक्षण और संसाधन सुनिश्चित करने की तैयारी

केआईटीई ने पहले ही 9,924 शिक्षकों के लिए दसवीं कक्षा की नई आईसीटीई पाठ्यपुस्तक पर प्रशिक्षण का पहला चरण आयोजित कर लिया है।

सदाथ ने कहा कि शिक्षकों के लिए समर्पित रोबोटिक्स प्रशिक्षण जुलाई में आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा, केआईटीई अतिरिक्त रोबोटिक किटों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, तथा राज्य पाठ्यक्रम का पालन करने वाले गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों को सहायता प्रदान करेगा, जिन्हें इसकी आवश्यकता हो सकती है।

अधिकारी ने बयान में कहा कि आईसीटी पाठ्यपुस्तक सभी छात्रों को मलयालम, अंग्रेजी, तमिल और कन्नड़ माध्यमों में उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed