Karnataka PGCET Admit Card: केईए कल जारी करेगा कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करना होगा डाउनलोड
कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र कल सात नवंबर को केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (Karnataka Examination Authority) कर्नाटक पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2022 कल सात नवंबर को जारी करेगा। कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक केईए की आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर उपलब्ध होगा। पीजीसीईटी 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 एडमिट कार्ड होगा जारी
केईए उन छात्रों को कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 एडमिट कार्ड जारी करेगा, जिन्होंने समय सीमा से पहले अपना आवेदन जमा किया था। छात्रों से अनुरोध है कि कर्नाटक पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करते समय समस्याओं से बचने के लिए अपना क्रेडेंशियल तैयार रखें। जिसकी मदद से आप आधिकारिक वेबसाइट पर कर्नाटक पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकेंगे। कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 के एडमिट कार्ड की मदद से उम्मीदवार परीक्षा की तारीख, समय, आवंटित केंद्र और अन्य दिशानिर्देशों की विस्तृत जानकारी की जांच कर सकेंगे।
कर्नाटक पीजीसीईटी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
कर्नाटक पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले कर्नाटक पीजीसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- कर्नाटक पीजीसीईटी एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- छात्रों को लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
केईए ने M.Tech परीक्षा के लिए कर्नाटक PGCET परीक्षा 2022 की तारीखों की भी घोषणा की है। यह 19 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा 2022 विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों और कॉलेजों में एमटेक, एमई, एमसीए, एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पेन-एंड-पेपर टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। MBA और MCA पाठ्यक्रमों के लिए कर्नाटक PGCET परीक्षा की तारीख 2022 20 नवंबर है।
कमेंट
कमेंट X