फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KEA will close the Karnataka PGCET 2022 registration fee payment process today

Karnataka PGCET 2022: कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन के लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें छात्र

Mon, 24 Oct 2022 10:32 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 24 Oct 2022 10:32 AM IST
सार

कर्नाटक PGCET 2022 पंजीकरण शुल्क भुगतान की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।  उम्मीदवार kea.kar.nic.in की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
KEA will close the Karnataka PGCET 2022 registration fee payment process today
Karnataka PGCET 2022 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2022 पंजीकरण के लिए शुल्क भुगतान की आज आखिरी तारीख 24 अक्तूबर 2022 है। कर्नाटक के संस्थानों में एमबीए, एमटेक, एमसीई, एमई, एम आर्च पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र ऑनलाइन पीजीसीईटी आवेदन kea.kar.nic.in की वेबसाइट पर जाकर  भर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान किया है, वे 26 अक्तूबर तक कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि केवल जिन उम्मीदवारों ने समय सीमा से पहले कर्नाटक पीजीसीईटी पंजीकरण 2022 का फॉर्म जमा किया है। उन्हें ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर्नाटक पीजीसीईटी प्रवेश पत्र 2022 जारी किया जाएगा। पीजीसीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को अपनी पात्रता की जांच करनी चाहिए। अयोग्य पाए जाने वाले किसी भी उम्मीदवार को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 आवेदन पत्र 15 अक्तूबर 2022 को जारी किया गया था।
कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर शाम 4 बजे तक है।
उम्मीदवारों को भुगतान किए गए शुल्क द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक है।

कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन पत्र 2022 ऐसे भरें
  • कर्नाटक पीजीसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद KEA  के होम पेज पर “कर्नाटक पीजीसीईटी फॉर्म 2022” लिंक पर क्लिक करें। 
  • नाम, नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर पीजीसीईटी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • यूजर आईडी / आवेदन संख्या उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। 
  • किसी भी भुगतान गेटवे का उपयोग करके ऑनलाइन मोड में पीजीसीईटी पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद, प्रदान किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके डैशबोर्ड में फिर से लॉग इन करें और बची फील्ड भरें।
  • अंत में सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें और पूरा कर्नाटक पीजी सीईटी आवेदन पत्र 2022 जमा करें।
कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन शुल्क
  1. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को  650 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  2. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पांच सौ रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
कर्नाटक पीजीसीईटी सौ अंकों की होगी

कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा 2022 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। कार्यक्रम के अनुसार एमई/एमटेक/एमआर्च /एमबीए की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक और एमसीए के लिए परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कुल 100 अंकों के लिए पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रश्नों का पैटर्न और अंकों का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा चुने गए कार्यक्रमों और उनके द्वारा चुने गए क्षेत्रों के आधार पर भिन्न होता है। गलत उत्तरों के लिए  माइनस मार्किंग अंक नहीं काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed